Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज और आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जिले में अवैध रूप चलाए जा रहे खनिज विभाग द्वारा वसूली के बैरियर पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके से 8 लोगों को वसूली करते पकड़ा। इतना ही नहीं, मौके से छह लाख से ज्यादा रुपए, 8 मोबाइल, बोलेरो जीप आदि सामान बरामद किया। इस अभियान की सफलता की एक वजह यह भी रही कि संबंधित चिल्ला थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। क्योंकि टीम को एहसास था कि थाना पुलिस को पहले से सूचना दी तो पहले ही सबकुछ हटा दिया जाएगा। 6 लाख 10 हजार, 8 मोबाइल, गाड़ी बरामद अब टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को चिल्ला पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों में खनिज विभाग के बाबू से लेकर चतुर्थ...
बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कालूकुआं इलाके में रहने वाले एक वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि उनकी किडनी की बीमारी का इलाज लखनऊ के सहारा हास्पिटल में चल रहा है। वहां उनकी कोरोना की भी जांच हुई। पता चला कि उनको कोरोना है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ विभाग की टीमों ने कालूकुआं इलाके में एहतियातन कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डाक्टर संतोष कुमार का कहना है कि पाॅजिटिव मरीज के घर के आसपास और इलाके में सेनेटाइजेशन के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जिले में अब 41 हुए कुल कोरोना पाॅजिटिव गुरुवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल गौरव दयाल ने बताया है कि वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि इलाके को सेनेटाइज कराने की तैयारी...
बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने आज संगठन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान 27 जून को होने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अतुल मोहन ने पदाधिकारियों को बताया कि 27 जून को शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल रैली में युवाओं से रूबरू होंगी। रैली में 10 हजार युवाओं को जोड़ने की तैयारी उन्होंने युवाओं को निर्देशित किया है कि वर्चुअल रैली में बांदा जिले से कम से कम 10000 से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांदा में आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देखता है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में पूरी संरचना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही फेसबुक, ट्विटर और दूसरे डिजिटल माध्यमों...
बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण को पहुंचे यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री खन्ना ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में कोरोना की जांच बांदा मेडिकल कालेज में ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मेडिकल कालेज के वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री खन्ना ने मेडिकल कालेज में गंदगी मिलने और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने को लेकर मेडिकल कालजे के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव को फटकार भी लगाई। कहा, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं इस दौरान मंत्री खन्ना ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी या उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषा...
यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में देर रात पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों की ऐसी एक्सप्रेस चली है कि 69 जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से कुछ को जिलों से हटाकर साइड लाइन कर दिया गया। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनको साइड लाइन से उठाकर मेन लाइन यानि महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। इनमें बांदा, कासगंज, ललितपुर और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। इसके साथ ही प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के साथ ही मथुरा-हाथरस जैसे जिलों में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही हरदोई, सीतापुर, चंदौली और संतकबीर नगर के अपर पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है। इसी तरह कानपुर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात का भी तबादला कर दिया गया है। बदायूं और गोरखपुर में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के इस क्रम में लखीमपुर खीरी, बहराइच और बरेली के साथ-साथ गोरखपुर के...
आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को बांदा आ रहे हैं। वह यहां राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोविड-19 से बचाव की व्यवस्थाओं को भी जांचेंगे। प्रशासन को उनका कार्यक्रम मिल गया है। उनके आने से पहले चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। सुबह 9.55 बजे बांदा पहुंचने का कार्यक्रम बताया जाता है कि कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 9 बजे अमौसी हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से बांदा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 9.55 बजे उनका हेलीकाप्टर बांदा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से मंत्री सुरेश खन्ना सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। सुबह करीब 10.30 बजे वह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचेंगे और वहां का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1 बजे वापस पुलिस लाइन में बने ह...
Good News: दिल्ली से बांदा लौटी युवती की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Good News: दिल्ली से बांदा लौटी युवती की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के लिए एक राहत भरी खबर आई है। शहर में दूरदर्शन केंद्र कर्मचारी की बेटी की कोरोना जांच रिपोर्ट झांसी से आ गई है। यह जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दरअसल, गुड़गांव से लौटी 25 वर्षीय इस युवती की जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर जांच के दौरान रिपोर्ट लो-स्टेटस आई थी। ऐसे में चिकित्सकों ने एहतियातन युवती को बांदा मेडिकल कालेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया था। इसके बाद झांसी जांच के लिए सैंपुल भेजे गए थे। आज उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमएम डा. एसएन मिश्रा ने दी जानकारी सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि युवती की रिपोर्ट झांसी से निगेटिव आई है। इसके साथ ही स्वास्थ विभाग ने भी राहत की सांस ली। बुधवार देर शाम युवती को क्वारंटाइन सेंटर से घर भेज दिया गया। इससे पहले युवती के परिवार की ट्रूनेट मशीन पर जांच हुई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संबंधित खबर भी पढ...
बांदा में सपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष

बांदा में सपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने जहां जिले की चारों विधानसभाओं के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं संगठन के सभी प्रकोष्ठों पर जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सभी को अपने-अपने स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की नसीहत दी गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बताया है कि राकेश राजपूत को बांदा, श्यामशरण पटेल को नरैनी, अमर सिंह यादव को तिंदवारी व लाखन निषाद को बबेरू विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला सभा में उर्मिला वर्मा, व्यापार सभा में अशोक भागवानी इसी तरह महिला सभा में उर्मिला वर्मा, व्यापार सभा में अशोक भागवानी, अल्पसंख्यक सभा में मुशीर अहमद, अधिवक्ता सभा में रामकुमार यादव, मजदूर सभा में नासिर खां को जिलाध्यक्ष बनाय...
बांदा में बीए के छात्र की करंट लगने से मौत, पंखा ठीक करते वक्त हादसा

बांदा में बीए के छात्र की करंट लगने से मौत, पंखा ठीक करते वक्त हादसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को एक दुखद घटनाक्रम ने स्नातक छात्र की जान ले ली। मरने वाला छात्र बिजली का पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम दम तोड़ दिया। घटना जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव की है। बताया जाता है कि रिसौरा गांव निवासी रजनीश (22) पुत्र राजेश गुप्ता सीताराम डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पंखे की मरम्मत करते वक्त हादसा वह छोटे बिजली के उपकरण की मरम्मत कर लेता था। बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां पंखे की मरम्मत कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। वह जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग बाइक में लादकर रजनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ये भी पढ़ेंः चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्ड...
बांदा शहर में विवाहित युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

बांदा शहर में विवाहित युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार दोपहर को बांदा शहर में एसिड अटैक ने सनसनी फैला दी। अपने घर जा रही युवती पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। पिता ने युवती के पति और उसके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के सर्वोदय नगर मुहल्ला निवासी तृप्ति (24) पुत्री तेजनारायण की शादी को चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर बनी नहीं। पिता ने पति पर लगाया आरोप, पारिवारिक विवाद का मामला ऐसे में दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए। तृप्ति अपने पिता के घर रहने लगी। इसके बाद उनमें मुकदमा शुरू हो गया। आज दोपहर तृप्ति पति से चल रहे मुकदमे की तारीख पर हाजिर होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते मे...