Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बुंदेलखंड : हमीरपुर में किसान की जहर खाने से मौत, इलाज न मिलने का आरोप

बुंदेलखंड : हमीरपुर में किसान की जहर खाने से मौत, इलाज न मिलने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के राठ स्वास्थ्य केंद्र में जहर खाने के बाद गंभीर हालत में ले जाए गए किसान की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जहर खाने के बाद जब वे लोग गंभीर हालत में पीड़ित को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डाक्टर वहां नहीं थे, बल्कि वार्ड ब्याय ने ग्लूकोज की बोतल लगाकर आगे कुछ इलाज करने से मना कर दिया। पूछने पर कहा कि डाक्टर आने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि 1 घंटे इलाज न मिलने पर उनकी मौत हो गई। परिजन बोले, अस्पताल में नहीं थे डाक्टर मामला हमीरपुर के राठ कोतवाली के बिगवां गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले कुंवरलाल (52) ने रविवार सुबह खेत पर जहर खा लिया। परिवार वालों का कहना है कि वह फसल के बर्बाद होने व कर्जा के चलते तनाव में थे। उनके बड़े भाई जयपाल आदि ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। ये भी पढ़ें : हमीरपुर एनकाउंटरः 29 जून को ...
बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR..

बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेशभर में दो दिन लाकडाउन के दौरान भी कुछ लोग बांदा में नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहर में दौरा करने निकले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने कई खुली दुकानों को पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि ये दुकानें पुलिस की नाक तले खुली थीं। पुलिस चौकी के आसपास खुली दुकानें बाबूलाल चौराहे पर पुलिस चौकी के आसपास खुली मिलीं। अब 10 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट श्री चाहल ने बताया कि बाबूलाल चौराहे के आसपास 10 दुकानें खुली हुई थीं। लाकडाउन में ऐसा नहीं होना चाहिए। दुकानों पर लोग भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत न दुकानदार मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। ऐसे में 10 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर ...
सरकार ने बांदा और महोबा के CMO को हटाया, फतेहपुर के ACMO भी..

सरकार ने बांदा और महोबा के CMO को हटाया, फतेहपुर के ACMO भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लचर कार्यशैली को लेकर शासन ने बुंदेलखंड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर तबादलों की गाज गिराई है। बांदा और महोबा के मुख्य चिकित्साधिकारी को हटा दिया गया है। वहीं फतेहपुर जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को भी हटा दिया है। इसकी जगह पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। फतेहपुर के एसीएमओ बने महोबा के सीएमओ बताया जाता है कि बांदा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको फतेहपुर जिले का एसीएमओ बना दिया गया है। वहीं चित्रकूटधाम मंडल में संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. नरेंद्र देव शर्मा को बांदा के सीएमओ पद का दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में महोबा की सीएमओ डा. सुमन को झांसी स्थानांतरित कर दिया गया है। उनको वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। वहीं फतेहपुर के एसीएमओ डा. मनोज...
बांदा में कोरोना के 21 नए पाॅजिटिव मिले, कुल 511 संक्रमित

बांदा में कोरोना के 21 नए पाॅजिटिव मिले, कुल 511 संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में कोरोना का बड़ा बम फूटा। एक साथ 21 पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इससे जिले के स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 511 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 134 बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अपने काम तेज कर दिया है। संबंधित इलाकों में सेनेटाइजेशन कराने के साथ ही संबंधित लोगों की कांटेक्ट लिस्ट बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता यह जानकारी चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि पाॅजिटिव पाए गए लोगों में कुर्रा गांव में एक, पड़ुई में दो, शहर में एक, अर्दली बाजार में एक, नोनिया मुहाल में दो, गणेश कालोनी में तीन, बबेरू के सुंदर कुआं दूल थोक में एक, बंगालीपुरा में पांच, अतर्रा सीएचसी में एक, अतर्रा कस्बे में एक महिला और शहर के सिविल लाइन इलाके में दो पाॅजिटिव के...
Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड से कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को कोरोना हो गया है। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई है। इसके बाद उनको तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया है। वहीं तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं धार्मिक नगरी चित्रकूट में लोग संत रामभद्राचार्य को लेकर चिंतित हैं। बुखार की शिकायत पर हुई थी जांच बताया जाता है कि पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका सैंपुल लिया गया। लखनऊ से शुक्रवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद धर्मनगरी में खलबली मच गई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित जगतगुरु को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया। मध्यप्रद...
बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज में आज शनिवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक सेमिनार आयोजित हुआ। मेडिकल कालेज के काउंसलिंग रूम में आयोजित इस सेमिनार का विषय 'Medical Ethics-covid-19' रहा। इस सेमिनार के जरिए कोरोना यानि कोविड-19 पर गहन चर्चा हुई। डाक्टर्स ने साझा किए अपने विचार और अनुभव बताया जाता है कि सेमिनार में करीब 8 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। साथ ही अपने विचारों को कोविड-19 के मरीजों के साथ भी शेयर किया। ताकि उनको और ज्यादा जागरुक किया जा सके। उनके भीतर छिपे डर को निकाला जा सके। इन विचारों में उनके कुछ अच्छे अनुभव थे। साथ ही कुछ ऐसी बातें भी थीं जो उनको इस दौरान सीखने को मिलीं। काफी कुछ सीखने को भी था। कुछ अलग करने के अनुभव भी थे जोकि डाक्टरों ने covid-19 मरीजों के इलाज के दौरान हांसिल किए। ये भी पढ़े : बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टे...
IG बांदा के आदेशों का जोरदार असर, 6 दिन में 65 वांछित गिरफ्तार और 352..

IG बांदा के आदेशों का जोरदार असर, 6 दिन में 65 वांछित गिरफ्तार और 352..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण के आदेशों का जबरदस्त असर देखने को मिला है। मंडल के चारों जिलों में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  साथ ही 352 विवेचनाओं को निस्तारित कर दी गई हैं। पुलिस महकमे ने अपने काम में काफी तेजी दिखाई है। जिलों की पुलिस ने पकड़ी तेजी सोशल मीडिया सेल चित्रकूटधाम परिक्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के. सत्य नारायाण के निर्देश पर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में 14 अगस्त से 20 अगस्त तक ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की गईं। बांदा में कुल वांछित अभियुक्त 27 में 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। वहीं लंबित कुल विवेचना 568 में 100 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। हमीरपुर में कुल वांछित अभियुक्त 22 में 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। ये भी पढ़े : न खुद को पता कितनों को ठगा...
बांदा में समिति पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

बांदा में समिति पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत और हौंसला दिखाने वाले कोरोना योद्धाओं को सर्ववैश्य एकता समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क भी बांटे। कोरोना के प्रति जागरुक भी किया साथ ही कोरोना से बचाव के उपाए भी बताए। सर्व वैश्य चेतना समिति के युवा जिलाध्यक्ष अंकित साहू ने कहा कि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के क्रम में अतर्रा चुंगी चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी, हेड कांसटेबिल राम सुगम सिंह, हृदेश सिंह को सम्मानित किया गया। ये भी पढ़े : बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या आने-जाने वाले राहगीरों व बसों में सवार यात्रियों को मास्क बांटे गए। मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू ने सभी को सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान रेवती गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष विनीता विश्वकर्मा, जि...
Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल मुख्यालय बांदा से आज शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई है। शहर के जाने-माने कालवनगंज के रहने वाले सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। वह 67 साल की थीं और गुरुवार को ही ट्रूनेट मशीन से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थीं। उनके शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं इस घटनाक्रम से शहर के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल से करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्या डा. मुकेश यादव ने बताया है कि मुंबई में रहने वाली उनकी बेटी ने मां के अंतिम दर्शन का अनुरोध स्वास्थ्य विभाग से किया है। ये भी पढ़ें : Update Covdi 19 : बांदा में 1 साल क...
बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या

बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को हत्यारों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब वह पैदल ही पिता को दवाई दिलाने जा रहा था। सरेआम वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में भी खलबली मची रही। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र चौहान तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बारे में कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद समेत 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पिता को दबा दिलाने जा रहा था पैदल बताया जाता है कि बबेरू के रगौली गांव निवासी समरजीत (26) अपने पिता राजेश यादव को दवा दिलाने के लिए पैदल ही गांव से बबेरू जा रहे थे। इसी दौरान कलेहुनिया ...