Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

IG बांदा के आदेशों का जोरदार असर, 6 दिन में 65 वांछित गिरफ्तार और 352..

Banda's biggest news: Banda DIG's driver Corona positive, DIG also home quarantine

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण के आदेशों का जबरदस्त असर देखने को मिला है। मंडल के चारों जिलों में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  साथ ही 352 विवेचनाओं को निस्तारित कर दी गई हैं। पुलिस महकमे ने अपने काम में काफी तेजी दिखाई है।

जिलों की पुलिस ने पकड़ी तेजी

सोशल मीडिया सेल चित्रकूटधाम परिक्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के. सत्य नारायाण के निर्देश पर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में 14 अगस्त से 20 अगस्त तक ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की गईं। बांदा में कुल वांछित अभियुक्त 27 में 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। वहीं लंबित कुल विवेचना 568 में 100 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। हमीरपुर में कुल वांछित अभियुक्त 22 में 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

ये भी पढ़े : न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

लंबित कुल विवेचना 623 में 145 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। महोबा में कुल अभियुक्त 49 में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार हुए। विवेचना 409 में 64 निस्तारित हुईं। चित्रकूट में कुल अभियुक्त 17 में 7 गिरफ्तार हुए। लंबित कुल विवेचना संख्या 383 में 43 का निस्तारण हुआ। बताते चलें कि आईजी बांदा ने मंडल के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के आदेश दिए थे। इसी के बाद पुलिस महकमे में तेजी देखने को मिली है। 

ये भी पढ़े : बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद