Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

एनसीपी नेता शंकर सिंह वाघेला का बीजेपी पर तगड़ा हमला, कहा- गोधरा की तरह पुलवामा हमला भी भाजपा की साजिश

एनसीपी नेता शंकर सिंह वाघेला का बीजेपी पर तगड़ा हमला, कहा- गोधरा की तरह पुलवामा हमला भी भाजपा की साजिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल बीजेपी को पुलवामा हमले को लेकर आए दिन घेर रहे हैं। लगभग हर पार्टी पुलवामा हमले को बीजेपी की साजिश बता चुकी है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने पुलवामा हमले पर बीजेपी को घेरते हुए बड़ा हमला बोला है। एनसीपी नेता शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि ''पुलवामा आतंकी हमले में आरडीएक्स ले जाने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर गुजरात का था''। इतना ही नहीं एयर स्टाइक बारे में कोई अंतरराषट्रीय एजेंसी भी यह साबित नहीं कर सकी है कि उस दौरान 200 आतंकी मारे गए। कहा, कोई अंतरराष्ट्रीय एजेंसी नहीं साबित कर सकी 200 आतंकी मरे  बाघेला यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने कहा कि 'गोधरा कांड भी बीजेपी की साजिश ही थी'। मीडिया से बात करते हुए शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि, ''बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अक्सर...
मोदी को क्लीन चिट के बाद आरोपों से घिरे चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस..

मोदी को क्लीन चिट के बाद आरोपों से घिरे चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। जब से चुनाव आयोग ने मोदी को क्लीन चिट दी है तब से चुनाव आयोग और ज्यादा विपक्ष के निशाने पर आ गया है। फिलहाल इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी एक कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस मध्य प्रदेश के शहडोल में एक चुनावी कार्यक्रम में दिए गए भाषण को लेकर दिया है। राहुल को नोटिस का जवाब देने को 48 घंटे का समय  चुनावी कार्यक्रम में राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। इसे लेकर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उसके बाद मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। खबर के मुताबिक नोटिस में आयोग ने राहुल के बीती 23 अप्रैल ...
महाराष्ट्र में नक्सली हमले में 15 कमांडो शहीद, एक अन्य की भी मौत..

महाराष्ट्र में नक्सली हमले में 15 कमांडो शहीद, एक अन्य की भी मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से धमाका कर दिया। इससे 15 कमांडो शहीद हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। यह विस्फोट कुरखेड़ा क्षेत्र के लेंढारी नाले के पास, उस वक्त हुआ जब गढ़चिरौली पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के कमांडो एक जगह का निरीक्षण करने जा रहे थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनके उपर हमला किया। हमलों के बाद महाराष्ट्र के डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की   वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने हमले को लेकर कहा है कि महाराष्ट्र में शांतिपूर्वक हो रहे मतदान से नक्सली भड़के हुए हैं और इसलिए उन्होंने यह घटना की है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, कांग्रेस पार्...
तेज बहादुर का नामांकन चुनाव आयोग ने किया रद्द, सरकार पर लगाया आरोप..

तेज बहादुर का नामांकन चुनाव आयोग ने किया रद्द, सरकार पर लगाया आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने तेज बहादुर का नामांकन वाराणसी से रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोक रहे तेज प्रताप के नामांकन को रद्द करने की वजह वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रद्द कर दिया। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। हांलाकि, तेज बहादुर ने पत्रकारों से कहा है कि उनका नामांकन साजिश के तहत गलत तरीके से रद्द किया गया है और ऐसा करने का दवाब डीएम वाराणसी पर था। बहरहाल, पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के तेज बहादुर के सपने पर पानी फिर गया है। 11 बजे तक आयोग ने मांगा था अनापत्ति प्रमाण-पत्र  दरअसल, निर्वाचन अधिकारी द्वारा तेज बहादुर को दो नोटिस जारी किए गए थे जिनका जवाब देने बुधवार दोपहर 11 बजे तेज बहादुर अपने वकील के साथ आरओ से मिलने पहुंचे। इसके बाद उनका नामांकन रद्द होने की सूचना आई। इस दौरान नामांकन पत्र के नोटिस के जवाब देने के...
प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की यह वजह..

प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बनारस से मोदी के खिलाफ चुनाव क्यों नहीं लड़ा इसको लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल प्रियंका गांधी ने खुद इस मामले में बात की और वजह बताई है। प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर वह वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो वह सिर्फ वाराणसी तक ही सीमित रह जातीं, जबकि उनका काम पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश का है। प्रियंका ने कांगेेस की रणनीति से लेकर बनारस से चुनाव न लडऩे की वजह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि  'देखिए चुनाव में बहुत काम है। कहा, बीजेपी को यूपी में हराना ही मेरी प्राथमिकता  अगर मैं वाराणसी से लड़ती तो वाराणसी तक सीमित रहती, जबकि मेरा काम पूर्वी यूपी में उससे कहीं ज्यादा है। हर उम्मीदवार चाहते हैं कि मैं उनके लिए जाकर प्रचार करूं, मैं उन्हें निराश भी नहीं करना चाहती। मैंने शुरू से कहा था कि जो पार्...
अजीत डोभाल के बेटे शौर्य को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा

अजीत डोभाल के बेटे शौर्य को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः संभावित खतरों को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल को जेड कैटेगरी सिक्योरिटी दी गई है। इससे संबंधित अधिकारियों का कहना है कि संभावित खतरों को देखते हुए शौर्य को यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं दस बीजेपी उम्मीदवारों को भी सीमित समय के लिए वाई और एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करायी गई है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की सुरक्षा आकलन रिपोर्ट के बाद शौर्य डोभाल को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के 'मोबाइल सुरक्षा कवर' के तहत लाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शौर्य और उनके पिता को खतरा है। सुरक्षा में तैनात होंगे 15 सीआईएसएफ कमांडो   केंद्रीय एजेंसियों की सुरक्षा आकलन रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शौर्य डोभाल (43) को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराने का आ...
सपा नेता की दुस्साहसिक ढंग से गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में सनसनी..

सपा नेता की दुस्साहसिक ढंग से गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में सनसनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अलीगढ़ के हरदुआगंज में मंगलवार की रात करीब दस बजे घर लौट रहे समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर ही राकेश यादव की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के बरौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर राकेश यादव पर हमलावरों ने पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके घर के पास ही गोली मार दी। राकेश को एक ही गोली लगी जिसमें उनकी जान चली गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग जाने में कामयाब रहे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए  वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में एसपी (देहात) और सीओ अतरौली समेत पुलिस के कई अफसर वहां पहुंच गए। राकेश यादव के परिजनों ने पुलिस से हमलावरों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी हासिल करने ...
वाराणसी से बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर के नामांकन पर संकट..

वाराणसी से बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर के नामांकन पर संकट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः तेज बहादुर यादव की वजह से इस समय बनारस चर्चा में बना हुआ है। तेज बहादुर को जिस तरह जन समर्थन के साथ नेताओं का समर्थन मिल रहा है उससे बनारस का समीकरण बदलने लगा था, लेकिन अब यादव के नामांकन पर संकट मडराने लगा है। चुनाव आयोग ने तेज बहादुर को नोटिस जारी किया था जिसका जवाब आज 11 बजे तक जमा करना था। तेज बहादुर आज कलेक्ट्रेट जाकर जवाब दिए है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग उनके जवाब से संतुष्टï हो पाता है या नहीं। सपा ने दिया है तेज बहादुर को अपनी पार्टी से टिकट  बताते चले कि बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर को समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए टिकट दिया है। सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन से पहले तेज बहादुर ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन किया था। तब अपने हलफनामे में उन्होंने माना था कि उन्हें सरकारी नौकरी...
उन्नाव में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, अधिकारी मौके पर..

उन्नाव में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में आज सुबह एक मालगाड़ी का कोच पटरी से उतर गया। इसके बाद डीरेल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस कारण रेलवे यातायात पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। यह घटना उन्नाव के मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। समाचार लिखे जाने तक रेलवे अधिकारी पटरी से उतरे कोच को हटाकर यातायात चालू करने में लगे हैं। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी...
कानपुर के पॅाश इलाके में फ्लैट में घुसकर महिला का कत्ल, कोचिंग संचालक पति की भी मौत

कानपुर के पॅाश इलाके में फ्लैट में घुसकर महिला का कत्ल, कोचिंग संचालक पति की भी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर इलाके से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वहां एक अपार्टमेंट में महिला कोचिंग संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की हत्या सिर पर वजनदार कुकर मारकर की गई है। यह वारदात केशवपुरम के नागेश्वर अपार्टमेंट में हुई। वहीं महिला का का पति बिल्हौर में कार में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस डॅाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। वारदात की सूचना पुलिस को मृतक महिला के देवर द्वारा फोन पर दी गई। बिल्हौर के पास कार में अचेत मिला पति, हैलट में मौत  फिलहाल मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा सुसाइड करने का मालूम पड़ रहा है। हांलाकि अभी पुलिस खुलकर नहीं बता रही है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि पति ने ही पहले पत्नी का कत्ल किया है और बा...