Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mayawati Birthday आज अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा या विधानसभा चुनावों में अब बसपा किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। मायावती ने यह भी कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा। आरोप लगाया कि EVM की गड़बड़ी से सारा खेल बिगड़ रहा मायावती ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से सारा खेल हो रहा है। दरअसल, आज रविवार को लखनऊ में मायावती मीडियाकर्मियों से वात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातिवादी और संकीर्ण ताकतें साम-दाम और दंड भेद से बसपा को सत्ता से दूर करने में जुटी हैं। कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोगों को ...
UP : सिपाही ने ट्रेन में छात्रा को छेड़ा, पुलिस लाइन से गिरफ्तार

UP : सिपाही ने ट्रेन में छात्रा को छेड़ा, पुलिस लाइन से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल तौफीक ने त्रिवेणी एक्सप्रेस में एक यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए सिपाही को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा पीलीभीत की रहने वाली है। वहीं सिपाही को पुलिस लाइन बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह प्रयागराज यूनिवर्सिटी की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। रास्ते में सिपाही तौफीक उसे छूने लगा। अश्लील हरकतें करने लगा। मना करने पर बोला, इतना तो चलता है। बेशर्म सिपाही ने वर्दी की भी नहीं रखी लाज छात्रा का कहना है कि घटना शुक्रवार करीब 2:30 बजे की है। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो कोच S-7 की सीट नंबर-72 पर छात्रा का रिजर्वेशन था। छात्रा का आरोप है कि बरेली जंक्शन आने पर हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद वर्दी में ट्रेन में चढ़ा। बरेली में सभी यात्...
UP : प्यार, इंकार और हत्या : 7 टुकड़े करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने दी उम्रकैद

UP : प्यार, इंकार और हत्या : 7 टुकड़े करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने दी उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : एक तरफा प्यार, इंकार और फिर हत्या। अपनी चचेरी बहन से एक तरफा प्यार, उससे शादी की जिद। फिर बहन के इंकार करने पर उसकी 7 टुकड़े कर जघन्य हत्या करने वाले दरिंदे को अदालत ने सजा भी सख्त दी है। फतेहपुर जिले के में हुई इस दरिंदगीपूर्ण वारदात में दोषी को अपर सत्र कोर्ट प्रथम ने शुक्रवार दोपहर उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी के इस जघन्य कृत्य के लिए सहायक शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट से फांसी की सजा मांगी थी। पूरा मामला फतेहपुर के मसवानी मोहल्ले में 2011 को हुआ था। इस वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। 29 अगस्त 2011 को घर से निकली जीनत, फिर नहीं लौटी जानकारी के अनुसार कमरूल हुदा की बेटी फरहत फातिमा उर्फ जीनत (28) बीएड पास थी। घटना के समय वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि 29 अगस्त 2011 को 28वां रोजा था। सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस बिहारी श्रीवास्तव का कहना है क...
वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Ganga Vilas News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गंगा विलास क्रूज को काशी से रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में मौजूद रहे। बताते चलें कि गंगा विलास क्रूज 3200 किमी की यात्रा करेगा। यह यात्रा 51 दिन के लिए होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने गंगा पार रेत में बसे टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। ये रहीं कार्यक्रम की खास बातें पीएम मोदी ने क्रूज को हरी झंडी दिखाने से पहले हर-हर महादेव के उद्घोष से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करते हैं। पीएम ने जलमार्ग को सबसे सस्ता साधन बताया। आपको बता दें कि गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर सफर तय करेगा। देश में कुल 111 जलमार्...
Double Murder : बुजुर्ग दंपती की हत्या कर लाखों की नगदी-जेबर लूटे

Double Murder : बुजुर्ग दंपती की हत्या कर लाखों की नगदी-जेबर लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बिजलीकर्मी के घर पर धावा बोला। घर के बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। वहां से नगदी और जेबर लेकर भाग गए।जानकारी के अनुसार फत्तेपुर गांव के रहने वाले राजकुमार के वृद्ध पिता छम्मीलाल, मां इमरती, उसकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे। वहीं राजकुमार गांव के बाहर दूसरे घर में सोए हुए थे। डबल मर्डर से पूरे इलाके में फैली सनसनी बताते हैं कि देर रात बदमाश उनके घर में घुसे। बजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी और बच्चों को बांध कर डाल दिया। घर में रखी नगदी और जेबर लूटकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन से छूटकर पीड़ित ने गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डकैती से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना...
OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खबर हैरान करने वाली है, लेकिन सौ फीसद सच है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में 26 जनवरी को सोने की पतंग आसमान में उड़ेगी। जी हां, क्रांति की नगरी मेरठ में इस बार गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, मेरठ में 21 लाख की एक खास पतंग उड़ाई जाएगी। यह पतंग सोने से बनी है और इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर उड़ाकर देशभक्ति का पर्व मनाने की तैयारी है। 21 लाख में सर्राफा व्यापारी ने कराई है तैयार दरअसल, मेरठ के सर्राफा व्यापारी ने 21 लाख रुपए की पतंग तैयार की है। सर्राफा व्यापारी अंकुर का कहना है कि रिपब्लिकडे के लिए इस पतंग को तैयार किया गया है। पतंग को बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 16 दिन तक काम किया है। पतंग की खासियत यह है कि इसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी भी है। यही वजह है कि यह त्यौहार और भी खास हो गया है। ...
UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में जालौन, लखीमपुरखीरी और मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बलरामपुर और इटावा में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह है IPS अफसरों की तबादला सूची सोनम कुमार अब डीसीपी आगरा इसी तरह सोनम कुमार को संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब आगरा कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश सक्सेना को रायबरेली का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अबतक बलरामपुर के एसपी थे। इराज राजा को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। पुल...
जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Deputy CM Brijesh Pathak in jam आज कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की तारीख थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री पाठक जाम में बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान वह कार से उतरकर करीब आधा किमी तक पैदल भी चले। फिर भी जाम से निकलना संभव नहीं हुआ। MLC नामांकन में शामिल होने का था कार्यक्रम पुलिस लगभग पौन घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बाद पुलिस ने उनको जाम से निकाला। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के पास ही रही है। पाठक के नामांकन में आज डिप्टी सीएम वहां पहुंचे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ जुट गई कि उसे काबू में करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू म...
क्या राहुल गांधी की यात्रा के बहाने विपक्षी एकता आएगी सामने…

क्या राहुल गांधी की यात्रा के बहाने विपक्षी एकता आएगी सामने…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ, ब्यूरो (समरनीति न्यूज) : पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र लिखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 जनवरी को होने वाले समापन कार्यक्रम के लिए समान विचार वाले 21 राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखा है। उन्होंने इन दलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे का विपक्षी दलों के अध्यक्षों को पत्र खरगे ने कहा है कि, “मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को यात्रा के समापन समारोह में शामिल हों। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने घृणा और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष मे...
VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेलवे के गंदे बेडरोल की लगातार यात्रियों द्वारा शिकायतें सामने आ रही हैं। अब कृषक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे करीब एक दर्जन यात्रियों को गंदे और बदबूदार कंबल दे दिए गए। इन यात्रियों की तबियत बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल रूम में की। ट्रेन जैसे ही बादशाहनगर पहुंची तो रेलवे मंडल अस्पताल के डाक्टरों ने यात्रियों का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि लखनऊ जंक्शन से ट्रेन के छूटने से पहले ही यात्रियों की शिकायत पर कंबल बदल दिए गए थे। कृषक एक्सप्रेस से जुड़ा है पूरा मामला ट्रेन नंबर 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी सिटी जा रही थी। इसी दौरान एसी-3 की बोगी बी-5 में सुमित शर्मा समेत अन्य यात्रियों ने कंबल से बदबू आने की शिकायत की। बताते हैं कि टीटीई से शिकायत पर कुछ यात्रियों के कंबल ब...