Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

चित्रकूट में STF और पुलिस ने मार गिराया ईनामी डकैत भालचंद्र, कांबिंग जारी

चित्रकूट में STF और पुलिस ने मार गिराया ईनामी डकैत भालचंद्र, कांबिंग जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : एसटीएफ ने चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के माढों बांध में बुधवार देर शाम करीब 6 बजे ईनामी डकैत भालचंद्र यादव को मार गिराया। बताते हैं कि मुठभेड़ में मारे गए इस 25 हजार के ईनामी डकैत का इलाके में काफी भय व्याप्त था। दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि डेढ़ लाख इनामी डकैत गौरी यादव अपने साथियों के साथ माढों बांध पर है। चित्रकूट के जंगलों में ढेर हुआ बदमाश इसके बाद चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल के नेतृत्व में एसटीएफ और पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस और डकैतों के बीच वहां करीब 1 घंटे तक फायरिंग चली। इस दौरान 25 हजार का ईनामी डकैत भालचंद्र ढेर हो गया। बताते हैं कि गैंग का सरदार गौरी यादव भाग निकला। एसपी अंकित मित्तल ने बताया है कि मरने वाले ईनामी डकैत के पास से 315 बोर की एक राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि डकैत गौरी यादव गैंग का सदस...
Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सचेंडी के लाल सहायक का पुरवा में आज बुधवार को हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक देवर ने अपनी भाभी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने खुद भी पेट में चाकू मार लिया। युवक की बहन घर लौटी तो दोनों को खून से लतपत पड़ा देखा। उसकी चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक और परिवार मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, परिजन अभी घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इतनी बात जरूर सामने आई है कि देवर-भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मूलरूप से बांदा के अतर्रा का रहने वाला परिवार बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले संत...
UP : CM योगी का बड़ा एक्शन, 3 चकबंदी अधिकारी निलंबित, FIR के आदेश

UP : CM योगी का बड़ा एक्शन, 3 चकबंदी अधिकारी निलंबित, FIR के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि आवंटन घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने तगड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चकबंदी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ के बिसौला में हुए भूमि आवंटन घोटाले से जुड़ा है। बताया जाता है कि मेरठ के बिसौला में भूमि आवंटन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। मामले ने तूल पकड़ा और जांच शुरू कराई गई। बताते हैं कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच भी शुरू इस दौरान ग्रामसभा की जमीन अवैध ढंग से आवंटित कर दी गई थी। मामले की जांच के बाद तीन चंकबंदी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश हुए हैं। मामले में बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर, चकबंदी लेखपाल संजीव चौहान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी चले...
Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता

Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले में यमुना नदी में नहाते समय पांच लड़कियां डूब गईं। नाविकों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया, जबकि एक लड़की लापता हो गई है। पुलिस गोताखोरों के सहयोग से उसे तलाश रही है। डूबने से बचाई गई चारों लड़कियों को अस्पताल भेजा गया है। वहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललौली थाने के यमुना किनारे उरौली गांव के लोग रोज तरह सुबह नदी में नहाने गए थे। चार में दो की हालत नाजुक वहां गांव के अजय चंदेल की बेटी गुंजन (13), रामधनी विश्वकर्मा की की बेटी ऊषा (11), झुग्गीलाल की बेटी सोनम (18) व रीना (12), कल्लू की बेटी श्रद्धा (18) भी नहा रही थीं। बताते हैं कि नहाते समय पांचों लड़कियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो सबका ध्यान उधर गया। नाविकों ने प्रयास करते हुए गुंजन, ऊषा, गुड्डन और श्रद्धा को नदी से बाहर निकाल लिया। वही...
UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इससे कार में सवार यूपी पुलिस के तीन सिपाहियों की मौत हो गई। दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर-पुरबलियान मार्ग पर मंगलवार को हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) अर्पित विजयवर्गीय ने इस हादसे की जानकारी दी। होली मनाने पहुंचे थे सिपाही बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मी मंसूरपुर थाने से एक वैगनआर कार पर सवार होकर निकले। ये सिपाही शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी के लिए निकले थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन सिपाहियों की मौत हो गई। मृतक सिपाहियों के नाम प्रदीप, नरेश और अजय हैं। घायल सिपाही परवेश और नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है...
UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार देर शाम इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बाकी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से बचाव और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से जंग में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूलों को 4 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रखा जाए। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सीएम योगी सख्त इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीएम योगी ने कहा कोरोना जांच के काम में भी पूरी क्षमता का उपयोग करने को कहा है। सीएम योगी के निर्देश हैं कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषद...
Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नशे में धुत्त एक दरोगा ने कार से बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा और उसके साथ मौजूद सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने भेजा। यह मामला वाराणसी के जिला मिर्जामुराद क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के पास हाइवे का है। अधिकारियों के प्रयास से करीब 5 घंटे बाद जाम खुला। हाइवे पर करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भी खूूब परेशान हुए। बाद में किसी तरह पुलिस ने वाहनों को जाम खुलने के बाद निकलवाया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी बताते हैं कि आज शाम करीब साढ़े 4 बजे वाराणसी की ओर जा रहे भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले पूर्व प्रधान सेवाराम (50) और ...
लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालकुआं मकबूलगंज इलाके में रहने वाले वकील की अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वकील का शव उन्नाव जिले मौरांवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने अपना जुर्म किया है। साथ ही पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने हत्या कर दी। शनिवार से लापता थे नीतिन बताया जाता है कि अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) शनिवार से लापता थे। उनके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि वकील नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। शनिवार से लापता थे और उनके भाई ने अपहरण की आशंका जताई थी। कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज थी। बताया जाता है कि उनके पड़ोसी दो भाई प्रवीण अग्रवाल और विपिन अग्रवाल उ...
फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर

फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में आज दो परिवारों की होली की खुशियां दुख में बदल गईं। इन परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। दरअसल, फतेहपुर के ओम घाट भिटौरा में 7 दोस्त गंगा में नहाने पहुंचे थे। वहां देखते ही देखते पांच दोस्त गहरे पानी में जान के कारण डूब गए। बाकी दो दोस्तों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने तीन को बाहर निकाल लिया। वहीं दो लापता हो गए। गंगा से निकाले गए तीनों दोस्तों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लापता हुए दो युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। होली के बाद नहाने पहुंचे थे सात दोस्त बताया जाता है कि शहर के मसवानी मोहल्ले के रहने वाले युवक आलोक गुप्ता (22), रितिक उमराव (16), अमित रैदास (18), यश शर्मा (19), राघव शुक्ला (19), राज कश्यप (16), गोलू गुप्ता (17) ...
UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पूरा देश जहां होली के रंग में डूबा है। देशभर में होली (Holi 2021) की खुशियां मनाई जा रही हैं। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी होली के जश्न में डूबे हैं। इसी सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि होली मनाते वक्त कोरोना गाइड लाइन का भी पूरा-पूरा ख्याल रखें। ऐसा करके अपना और अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं। सीएम योगी को भभूत लगाकर दी शुभकामनाएं इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने भगवान गोरखनाथ का भभूत लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi AdityaNath) को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि सभी की यह कोशिश होनी चाहिए कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से खुद को बचाएं। ये भी पढ़ें : यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, होली को देखते हुए...