Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की, kiss करते वीडियो वायरल, कार्रवाई

Lucknow : Girl sitting on boy's lap on moving scooty, kissing video goes viral, action taken

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी हुई है। लड़की लड़के को बाहों में भरकर गले लगाकर किस कर रही है। लड़का स्कटू चला रहा है और लड़की पीछे मुंह करके उसकी गोद में बैठी उसे किस (kiss) कर रही है। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए अश्लीलता फैलाने के मामले में लड़के को स्कूटी समेत पकड़ लिया है।

सीसीटीवी फुटैज से आया पकड़ में लड़का

जानकारी के अनुसार पकड़े युवक का नाम विकी शर्मा (23) है, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 279 के तहत मुकदमा लिखा गया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

युवक की गोद में लड़की पीछे की ओर मुंह करके बैठी है। इतना ही नहीं लड़की लड़के को बाहों में भरते हुए किस कर रही है। मंगलवार देर शाम का यह वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर निकाला गया। फिर आरोपी लड़के को पकड़ा गया। इसी आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है।

अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार

ये भी पढ़ें : Photos : ‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala का 40 की उम्र में किलर लुक, फैंस बोले..

ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार