Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में चारबाग में स्थित रेवड़ी वाली गली में 'होटल माया' में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर रात वहां छापा मारकर 7 युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारे की यह कार्रवाई लखनऊ के नाका और हजरतगंज महिला थाने की संयुक्त टीम ने दी। बताते हैं कि लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में सात लड़कियों और पांच युवकों को पकड़ा गया है। इनमें एक होटल मैनेजर भी शामिल है जो कि गोंडा जिले के रहने वाला है। उसका नाम आनंद तिवारी है। अब पुलिस इस होटल की मालकिन कैंपवेल रोड पर रहने वाली माया नाम की महिला की तलाश कर रही है। होटल मालकिन है माया, तलाश में जुटी पुलिस एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में होटल मैनेजर के अलावा गोंडा का ही बृजेश शुक्ला, नंद कुमार दुबे, बाराबंकी का शरीफुल कमर और विकास तिवारी नाम के लोग शाम...
ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विधायक सलिल विश्नोई के विशेषाधिकार हनन मामले में विधानसभा ने रिटायर्ड आईएएस अब्दुल समद समेत छह पुलिसकर्मियों को कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी को आज रात 12 बजे तक कारावास की सजा दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक उदाहरण बनना जरूरी है। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम 15 सितंबर 2004 का है। तब कानपुर के तत्कालीन विधायक सलील विश्नौई जो अब विधान परिषद सदस्य हैं। रात 12 बजे तक रहेंगे विधानसभा के लाॅकअप में उन्होंने बिजली आपूर्ति को लेकर धरना दिया। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। इतना ही नहीं बुरी तरह लाठियों से पीटा। ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद.. पिटाई इस कदर की थी कि विधायक का दाहिना पैर टूट गया था। बताते हैं कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक था। बाद मे...
Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने कीर्तिमान बन गया है। सीएम योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगातार उत्तर प्रदेश के 5 साल 347 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस शासन में डा. संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। बाकी कोई सीएम इतने समय मुख्यमंत्री नहीं रहे। सीएम योगी ने कई और रिकार्ड भी बनाए इसके अलावा सीएम योगी के नाम रिकार्ड हो गया है कि उनके नेतृत्व में दूसरी बार किसी एक ही पार्टी की सरकार बनी है। इससे पहले नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब मुख्यमंत्री योगी ने शपथ ली तो उन्होंने एनडी तिवारी का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच साल चार दिन त...
गमला_चोरी : लग्जरी कार से गमला चुराने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

गमला_चोरी : लग्जरी कार से गमला चुराने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : G-20 सम्मेलन की तैयारी में सड़क पर सजावट को रखे कीमती गमले चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में सदन से सड़क तक हल्ला मचा है। विपक्ष इस मामले में सरकार को घेर चुका है। ऐसी ही घटना गुरुग्राम में भी सामने आई थी। वहां पुलिस ने लग्जरी कार से आकर गमले चुराने वाले चोर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम मनमोहन है और पुलिस ने उसके पास से चोरी के गमले भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उसके दूसरे साथी के बारे में जानकारी कर रही है। रास्ते में गमले देखे तो गाड़ी रोकी और फिर सड़क पर रखे गमले चोरी करके डिग्गी में रखकर फरार हो गया। तेजी से वायरल हुआ था गमले चोरी का वीडियो पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लग्जरी गाड़ी गमले चोरी करने वाले मनमोहन की पत्नी के नाम पर है। पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खब...
‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बजट सत्र 2023 की चर्चा के दौरान बीते शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच बहस हो गई थी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव को यहां तक कह डाला था कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए, जो पिता का सम्मान तक नहीं कर पाए। मंगलवार को अखिलेश यादव ने बड़े शांत और परिपक्व तरीके से सदन में इसका जवाब दिया। पूर्व सीएम अखिलेश ने बड़ी शालीनता से ऐसे जवाब कि मुख्यमंत्री योगी भी चुपचाप सुनते रहे। अखिलेश यादव के बयान की हो रही प्रशंसा दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा इस तरह के विचार और बातें आन द फ्लोर आफ हाउस नहीं आने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के पिता के बारे में बुरा बोला जाएगा, तो स्वभाविक है कि दूसरा भी उनके पिता के बारे में बोलेगा। सपा मुखिया ने कहा कि अगर आप परम्पराओं पर चलना चाहते हैं तो यह परम्परा आपको (सीएम योगी) छोड़नी होगी। आगे कहा कि अगर परम्परा पर ...
भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब भाजपा और सपा के बीच फोटो वार शुरू हो गया है। इस फोटो वार से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरअसल, इस हत्याकांड के मुख्य षणयंत्रकारी सदाकत खान के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो वायरल हुई है। ऐसे में बीजेपी ने सपा मुखिया को निशाने पर ले लिया। अखिलेश यादव ने पलटवार में कही यह बात पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि फोटो तो मेरी मुख्यमंत्री योगी के साथ भी हैं। मुख्यमंत्री योगी के साथ भी मेरी फोटो वायरल हुई हैं। कहा कि यह सोशल मीडिया का जमाना है, किसी के साथ किसी की फोटो हो सकती है। ये भी पढ़ें : यूपी में कई DM बदले, 14 IAS अफसरों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. उधर, इसी बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर सदाकत खान की और फोटो वायरल कर दीं। इनमें सदाकत बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ दिखाई दे ...
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, 8 घंटे पूछताछ के बाद CBI की कार्रवाई

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, 8 घंटे पूछताछ के बाद CBI की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : शराब घोटाले में सीबीआई ने 8 घंटे पूछताछ के बाद दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब सवा 7 बजे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद उनके परिवार को इसकी जानकारी दी गई। अब सोमवार को अदालत में उनकी पेशी होगी। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरी वाल ने ट्वीटकर कही यह बात बताते चलें कि आज सुबह सीबीआई दफ्तर के लिए जाने से पहले मनीष सिसोदिया अपनी मां का आशीर्वाद लेकर निकले थे। इसके बाद राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन भी किया था। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने डिप्टी सीएम सिसोदिया को सबूतों को नष्ट करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भगवान मनीष के साथ हैं। कहा कि...
पीएम मोदी बोले- डंडे से पहले दिल से लें काम, सीएम योगी ने कहा, जितना ज्यादा पसीना, उतना कम खून..

पीएम मोदी बोले- डंडे से पहले दिल से लें काम, सीएम योगी ने कहा, जितना ज्यादा पसीना, उतना कम खून..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 दरोगाओं को वर्चुअली संबोधित किया। मौका रहा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने दरोगाओं को किया संबोधित प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोजित यह कार्यक्रम 9 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नई सौगात लाया है। साथ ही यूपी में सुरक्षा की भावना को और ज्यादा मजबूती दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को नई शुरुआत और जिम्मेदारियों के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपको वर्दी के स...
Lucknow : महिला राज्यमंत्री का मोबाइल हैक, अश्लील कॉल और मैसेज, FIR..

Lucknow : महिला राज्यमंत्री का मोबाइल हैक, अश्लील कॉल और मैसेज, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी सरकार की एक राज्य मंत्री भी साइबर हैकर्स का शिकार बन गई हैं। राज्यमंत्री के मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज और काॅल आ रही हैं। भाजपा कार्यालय की ओर से भी राज्यमंत्री के फेसबुक पेज के हैक होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार हैकर्स ने सोनम किन्नर का मोबाइल हैक कर लिया है। अब उनके मोबाइल पर देश-विदेश से कई अश्लील मैसेज और कॉल आ रही हैं। अश्लील मैसेज और काॅल से राज्यमंत्री परेशान उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सोनम किन्नर ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। सोनम के अनुसार उनके मोबाइल को साइबर हैकर्स ने हैक किया है। ये भी पढ़ें : सर्राफा दुकान पर महिलाओं ने की टप्पेबाजी, 20 हजार की ज्वैलरी लेकर चंपत, 3 पकड़ी.. उसे किसी पॉर्न साइट पर पोस्ट भी कर दिया है। इस वजह से उनके मोबाइल पर पिछले कुछ दिनों ले लगातार राष्...
उमेशपाल हत्याकांड में माफिया अतीक, पत्नी शाइस्ता और दो बेटों समेत उसके भाई असरफ के खिलाफ FIR..

उमेशपाल हत्याकांड में माफिया अतीक, पत्नी शाइस्ता और दो बेटों समेत उसके भाई असरफ के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में गोली और बम से हुए दुसाहसिक उमेश पाल हत्याकांड की वारदात से सभी हैरान हैं। हालांकि, वारदात के बाद जबरदस्त एक्शन में आई प्रयागराज पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस काम में एसटीएफ को भी लगाया गया है। वहीं पुलिस ने हत्या की वारदात में माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, दोनों बेटों और भाई असरफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। सुलेम सराय में उमेश पाल के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। STF और क्राइम ब्रांच की टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की 10 टीमें रातभर छापे मारती रहीं। सूत्रों का कहना है कि इन टीमों करीब 20 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरो...