Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह
समरनीति न्यूज, बांदा : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ठंड में होने वाली बीमारियां जोर पकड़ रही हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के साथ-साथ वैश्विक संकट कोरोना को लेकर भी अलर्ट जारी हो चुका है। ऐसे माहौल में बच्चों का हम सभी को खास ख्याल रखना है। अपने नौनिहालों को बीमारियों से बचाकर रखना है। सवाल है कि बच्चों का कैसे ख्याल रखें। इसके लिए हमने 'समरनीति न्यूज' आफिस में शहर के जाने-माने अपने डियर डाॅक्टर डाक्टर जे. विक्रम को आमंत्रित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर जे. विक्रम से हमने बच्चों को बीमारियों से बचाने, उनके वैक्सिनेशन और दूसरे हेल्थ टिप्स पर बात की। यह बातचीत सभी पेरेंट्स के लिए खास है। आप भी पढ़िए और डाक्टर की सलाह मानिए..
निमोनिया, कोल्ड डायरिया-इंफेक्शन का दौर
डाॅक्टर विक्रम कहते हैं कि सर्दी का यह मौसम बच्चों के बीच निमोनिया, गले के इंफेक्शन, वायरल/डेंगू फीवर और कोल्ड डा...









