लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 15वें दिन कराया भोजन-राशन वितरण
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के रोटी बैंक से गरीबों को लंच पैकेट का वितरण जारी है। कंट्रोलरूम पर आने वाले फोन काल के साथ ही कुछ गरीब बस्तियों में भी खाना पहुंचाया जा रहा है। आज बुधवार को 15वें दिन लगातार असहायों और गरीबों के बीच लंच पैकेट के साथ-साथ राशन भी बांटा गया। विधायक द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे।
महुआ गांव में खुद विधायक जुटे
हर हाल में गरीबों और जरुरतमंदों तक भोजन पहुंचाएंगे। अगर कोई जरुरतमंद ऐसा है जिस तक भोजन नहीं पहुंच पा रहा है तो उनके कार्यालय पर फोन करके खाना या राशन मंगा सकता है।
शहरी क्षेत्र में जुटे पार्टी कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में लंच पैकेट वितरण करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस वक्त भी सभी उनके साथ हैं। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआ गां...









