Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा के होटल में फतेहपुर के व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस छानबीन में जुटी

Breaking : Fatehpur man hangs himself in Banda hotel

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में स्टेशन रोड पर स्थित एक लाज में रुके फतेहपुर के व्यक्ति का शव लटकता मिला है। मरने वाला व्यक्ति फतेहपुर का रहने वाला था। वह मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब आकर लाज में रुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर के दतौली के रहने वाले सोम प्रकाश (36) मंगलवार को बांदा आए थे। वहां करीब 10 बजे स्टेशन रोड स्थित कुमार लाज पहुंचे और कमरा लेकर ठहर गए।

UP : पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा

आज 10 बजे तक वह बाहर नहीं निकले तो मैनेजर अनवर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।

बांदा में बोले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 701 जोड़ों को आशीर्वाद देना मेरा सौभाग्य..

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के घर वालों को सूचना दी जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लाॅट, बोले-मेरा घर बनाने का है सपना