Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police engaged in investigation

Breaking : बांदा के होटल में फतेहपुर के व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस छानबीन में जुटी

Breaking : बांदा के होटल में फतेहपुर के व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस छानबीन में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में स्टेशन रोड पर स्थित एक लाज में रुके फतेहपुर के व्यक्ति का शव लटकता मिला है। मरने वाला व्यक्ति फतेहपुर का रहने वाला था। वह मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब आकर लाज में रुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार फतेहपुर के दतौली के रहने वाले सोम प्रकाश (36) मंगलवार को बांदा आए थे। वहां करीब 10 बजे स्टेशन रोड स्थित कुमार लाज पहुंचे और कमरा लेकर ठहर गए। https://samarneetinews.com/10-thousand-rupees-blown-away-in-moment-banda-district-hospital-became-den-of-criminals/ आज 10 बजे तक वह बाहर नहीं निकले तो मैनेजर अनवर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। मैनेजर ने पुलिस...
Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ओयो होटल पहुंचा। दोपहर को दोनों ठहरे। शाम को लड़की के चिल्लाने की आवाजें आईं। पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। बताते हैं कि वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमिका रूम से वाशरूम में चली गई। उधर, कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्रेमिका से पूछताछ जारी है। लड़की के चिल्लाने पर पहुंचा होटल स्टाफ जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा में ओयो होटल है। छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान एक युवती के साथ ओयो होटल पहुंचे। दोपहर में दोनों होटल के कमरे में ठहरे। बाद में शाम को युवती के चिल्लाने पर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा। ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मि...
बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के स्टेशन रोड पर स्थित जैन लाज में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्वी में गेस्ट हाउस संचालक थे जितेंद्र जानकारी के अनुसार कर्वी के शत्रुघनपुरी मुहल्ले के रहने वाले जितेंद्र करवरिया (54) एक गेस्ट हाउस संचालक थे। बताते हैं कि बीती शाम घर से निकले थे। फिर बांदा आकर शहर के जैन लाज में कमरा बुक कराया। वह कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। आज सुबह कमरे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हई जब सुबह होटल के सफाईकर्मी वहां सफाई को पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर.. दरवाजा काफी खटखटाने के...
UP : 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस 

UP : 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप का सनसनीखेज मामला सामना आया है। आरोप है कि गैंगरेप से पहले आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ भी खिलाया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित लड़की को डाक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी पुलिस की हिरासत में बताया जाता है कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली लड़की घर से कहीं जा रही थी। इसी दौरान 4 लड़के उसे किसी अज्ञात जगह पर बुला ले गए। पीड़िता का कहना है कि वहां नशीला पदार्था खिलाया। फिर उसके साथ सभी ने बारी-बारी से रेप किया। थानाध्यक्ष सदर कोतवाली विजय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : होटल में...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर कूचकर हत्याएं कर दी गईं। हत्या की दोनों वारदातों को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। जिन दो लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक महिला हैं। इनमें से हत्या की एक वारदात सआदगंज इलाके में हुई तो दूसरी बरौरा हुसैन बाड़ी में हुई। पुलिस ने दोनों ही मामले में जांच में जुटी है। पहली वारदात में नवीन नगर में रहने वाली रमाकांती पांडेय की उनके घर में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को आज दिनदहाड़े उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उनके बेटे अर्पित और हर्षित दोनों स्कूल गए थे। बाद में दोपहर में करीब 3 बजे जब दोनों बेटे स्कूल से लौटे तो घर में ताला लगा मिला। स्कूल से वापस लौटे बच्चे तो घर में पड़ा था मां का शव काफी देर तक आसपास मां की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चों ने अपने चाचा मुकेश क...
बांदा में लाइसेंसी राइफल से चली गोली, घायल शख्स कानपुर रेफर

बांदा में लाइसेंसी राइफल से चली गोली, घायल शख्स कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार लोग भागकर वहां पहुंचे तो वह खून से लतपत पड़ा तड़प रहा था। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा शनिवार को सुबह करीब 10 से 11 के बीच हुआ है। पुलिस की माने तो गोली भूलवश चली है। यह घटना जिले के नरैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस बोली, भूलवश गोली चलने से घटना बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली के लहुरेहटा निवासी सलीम (48) पुत्र खैराती अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह वह साढ़ 10 बजे करीब बजे करीब अपनी लाइसेंसी राइफल की टूटी हुई बट ठीक कराने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली लगते हुए सलीम नीचे गिर पड़...