Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

There was stir after deadbody was found in Jain Laj's room in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के स्टेशन रोड पर स्थित जैन लाज में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कर्वी में गेस्ट हाउस संचालक थे जितेंद्र

जानकारी के अनुसार कर्वी के शत्रुघनपुरी मुहल्ले के रहने वाले जितेंद्र करवरिया (54) एक गेस्ट हाउस संचालक थे। बताते हैं कि बीती शाम घर से निकले थे। फिर बांदा आकर शहर के जैन लाज में कमरा बुक कराया। वह कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। आज सुबह कमरे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हई जब सुबह होटल के सफाईकर्मी वहां सफाई को पहुंचे।

ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

दरवाजा काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। फिर अंदर छांका को शव पड़ा मिला। बताते हैं कि पास में जहर का पैकेट भी मिला है। सूचना पाकर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अवधेश और उसके पुत्र त्रिभुवन परिवार के साथ बांदा पहुंचे। अवधेश ने बताया कि मृतक 200 बीघे का काश्तकार थे। वह ब्लड प्रेशर के मरीज थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना का कारण अज्ञात है।

ये भी पढ़ें : बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल