Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एक हादसा रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत का है। वहीं दूसरे हादसे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुंबई से भाई के साथ घर लौट रहा था युवक, बस से गिरा

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के पलटूपुर गांव के अखिलेश (22) पुत्र रामस्वरूप मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अपने भाई के साथ मुंबई से बांदा आए थे। बीती रात बस से घर जा रहे थे। रोडवेज बस में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला..

इसी दौरान रास्ते में नीचे गिरकर घायल हो गए। बस का पहिया उनके उपर से निकल गया। उनके भाई देशराज ने देखा तो शोर मचाया। चालकर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो

उधर, नरैनी के रहने वाले अतर्रा डिग्री कालेज के क्लर्क सुनील (45) अपने साथी रामजी गुप्ता (45), सूरज सिंह (28) निवासी पतौरा चित्रकूट, अंबिका प्रसाद (50) के साथ यूनिवर्सिटी के काम से झांसी जा रहे थे। गाड़ी सुनील चला रहे थे। जारी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गाड़ी डिवाइडर से भिड़ गई। इससे गाड़ी सवार लोग घायल हो गए। सभी घायल गाड़ी में फंसे रह गए। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घायलों को गैस कटर गाड़ी काटकर बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें : अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..