Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

नई दुल्हन-पति का खौफनाक अंत, दरवाजा खोला तो बिस्तर पर बहू की लाश, लटका था बेटे का शव

नई दुल्हन-पति का खौफनाक अंत, दरवाजा खोला तो बिस्तर पर बहू की लाश, लटका था बेटे का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुरादाबाद में एक ह्रदयविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुरादाबाद के मझोला के गायत्रीनगर में शनिवार रात सब्जी विक्रेता रवि सैनी (26) ने पत्नी किरण (25) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी सिर्फ साढ़े 3 महीने पहले ही हुई थी। दोनों बीती 30 सितंबर 2022 को विवाह संबंधों में बंधे थे। मां ने बताई यह बात पुलिस घटना का कारण तलाशने में जुटी है। रवि की मां मायावती का कहना है कि शनिवार रात वह छोटे बेटे पुष्पेंद्र के साथ गई थीं। तब बहू और बेटे घर पर थे। कहा कि उनके जाने के बाद बर्तन धोने वाली घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो उनको बताया गया। वह घर पहुंचीं। घर के अंदर बिस्तर पर किरण मृत हालत में पड़ी थीं। वहीं बेटे का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलि...
UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

UP : मायावती का ऐलान, अब सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे, कहा- EVM से हो रहीं गड़बड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mayawati Birthday आज अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा या विधानसभा चुनावों में अब बसपा किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। मायावती ने यह भी कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा। आरोप लगाया कि EVM की गड़बड़ी से सारा खेल बिगड़ रहा मायावती ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से सारा खेल हो रहा है। दरअसल, आज रविवार को लखनऊ में मायावती मीडियाकर्मियों से वात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातिवादी और संकीर्ण ताकतें साम-दाम और दंड भेद से बसपा को सत्ता से दूर करने में जुटी हैं। कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोगों को ...
बांदा में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का भी आरोप, पुलिस बोली-सिर्फ छेड़छाड़ का मामला

बांदा में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का भी आरोप, पुलिस बोली-सिर्फ छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 3 लोगों ने हैवानियत की है। महिला का आरोप है कि दो लोगों ने गैंगरेप किया है, वहीं एक ने विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालते हुए दरिंदगी की। उधर, बांदा पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का है। महिला अपने पड़ोसी के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान छेड़छाड़ हुई है। दो आरोपी और महिला शराब के नशे में मिले हैं। एएसपी का यह भी कहना है कि जांच के बाद जो भी साक्ष्य मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के आरोप काफी गंभीर है। पुलिस बोली, जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास एक महिला को लोगों ने शोर मचाते देखा। महिला ...
UP : सिपाही ने ट्रेन में छात्रा को छेड़ा, पुलिस लाइन से गिरफ्तार

UP : सिपाही ने ट्रेन में छात्रा को छेड़ा, पुलिस लाइन से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल तौफीक ने त्रिवेणी एक्सप्रेस में एक यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए सिपाही को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा पीलीभीत की रहने वाली है। वहीं सिपाही को पुलिस लाइन बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह प्रयागराज यूनिवर्सिटी की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। रास्ते में सिपाही तौफीक उसे छूने लगा। अश्लील हरकतें करने लगा। मना करने पर बोला, इतना तो चलता है। बेशर्म सिपाही ने वर्दी की भी नहीं रखी लाज छात्रा का कहना है कि घटना शुक्रवार करीब 2:30 बजे की है। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो कोच S-7 की सीट नंबर-72 पर छात्रा का रिजर्वेशन था। छात्रा का आरोप है कि बरेली जंक्शन आने पर हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद वर्दी में ट्रेन में चढ़ा। बरेली में सभी यात्...
बांदा जेल में योग के जरिए बंदियों को सकारात्मकता की प्रेरणा

बांदा जेल में योग के जरिए बंदियों को सकारात्मकता की प्रेरणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक/जेलर वीरेन्द्र सिंह पटेल के निर्देशन में आज योगा शिक्षकों ने बंदियों को योग कराया। योग के जरिए बंदियों में सकारात्मकता की प्रेरणा जाग्रत की। प्रभारी जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल में बंदियों की मानसिकता पर नकारात्मका हावी न हो, इस बात का खास ख्याल रखा जाता है। प्रभारी जेल अधीक्षक की सकारात्मक पहल बंदियों में सकारात्मकता का गुण पैदा हो, इसके लिए उनको योग के जरिए सही राह दिखाने की पहल जारी रहती है। इससे बंदियों की सोच बदलकर उनकी जिंदगी को नया आयाम दिया जाता है। दरअसल, जेल अधीक्षक ने कारागार में अनेक नवाचारी प्रयोगों द्वारा बंदियों के बीच जेल में खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास किया है। इसके लिए योगाचार्यों द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत, रमेश चंद्र सिंह तथा कैलाश चंद्र द्विवेदी ने बं...
UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : मां की मोहब्बत एक बेटे को इतनी नगवार गुजरी कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना से सभी स्तब्ध हैं। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां सभी बच्चों को पाल-पोष रही थी। इसी दौरान लड़के की मां का दिल अपने से 10 साल छोटे एक युवक पर आ गया। मां ने लवमैरिज की तो बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। अब पूरा परिवार दुखी है। घटना झांसी की है। पिता की हो चुकी थी 10 साल पहले मौत, मां ने पालापोषा दरअसल, झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव के रहने वाले बिहाली लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे सुरेंद्र (19) ने आज जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद सुरेंद्र और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी उसकी मां उठा रही थीं। मां ने ही बच्चों को पाल-पोषकर इतना बड़ा किया। महिला मजदूरी करती हैं। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उनके प्रेम संबंध हो गए। महिला ने युवक से शादी ...
बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला

बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहे बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज तगड़ा एक्शन लिया है। एसपी अभिनंदन ने चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लापरवाही, अनुशासनहीनता पर लाइन हाजिर कर दिया है। मामला एक नाबालिग की पिटाई से जुड़ा है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। नाबालिग को चौकी पर लाकर बुरी तरह था पीटा जानकारी के अनुसार कालिंजर थानां क्षेत्र के गुढ़ाकला चौकी क्षेत्र के गणेशनपुरवा के रहने वाले लालमन पुत्र रामकृपाल केवट ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका भाई सुमेरा मानसिक रूप से बीमार है। 8 जनवरी को पुलिस किसी घटना के शक में उनके भतीजे जीतू (13) को उठाकर चौकी ले गई। वहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। पुलिस ने नाबालिग को इतना पीटा की उसके हाथ में पलास्टर करना पड़ा। एसपी अभिनंदन ने मामले में एएसपी को निर्देश दिए। चौकी...
Bollywood में 89 साल पहले हुआ था सबसे लंबा किस सीन ! बेकाबू हो गई थीं Actress

Bollywood में 89 साल पहले हुआ था सबसे लंबा किस सीन ! बेकाबू हो गई थीं Actress

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड में लिप लाक किस को लेकर काफी हो-हल्ला होता है। हम पढ़ते और सुनते रहते हैं कि फिल्मों में अश्लीलता और बोल्डनेस बढ़ती जा रही है। खासकर लिपलाक और किस को लेकर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्म जगत यानी बाॅलीवुड में सबसे लंबा किस सीन आज से 89 साल पहले फिल्माया गया था। यानी जब आप शायद पैदा भी नहीं हुए होंगे। जी हां, यह सच है। इतना बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस थीं देविका रानी। उन्होंने यह सीन करके हर तरफ सनसनी सी फैला दी थी। एक और खास बात यह है कि इस किस सीन को करते समय एक्ट्रेस देविका रानी खुद बेकाबू हो गई थीं। किसी तरह उनको संभाला गया था। फिल्म का नाम 'कर्मा' (Karma) था। इसे 'द सॉन्ग ऑफ द सर्पेंट' या कर्मा कहा जाना था। 1933 की फिल्म 'कर्मा' से देविका रानी और हिमांशु राय का किसिंग सीन आज भी लोग याद करते हैं। यह किस का लिप लॉक और बॉलीवुड का अबतक...
Update : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, मासूम तीन बच्चे बिलखते रहे..

Update : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, मासूम तीन बच्चे बिलखते रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतिन्यूज, बांदा : बांदा से आज शनिवार सुबह एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग के रहने वाली प्रीति (24) पत्नी रामरूप ने किन्हीं कारणों से सल्फास खा ली। परिवार के लोग और पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी प्रीति की मौत से पति रामरूप (26) बुरी तरह से आहत हो गए। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर परिजनों का कहना है कि उन्होंने भी सल्फास खा ली। इससे उनकी भी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं दंपती के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 6 साल की है। वहीं एक बेटा ढाई साल का है। एक 6 महीने की बेटी भी है। घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की ज...
UP : चुनाव में टिकट के नाम पर दुष्कर्म, कथित कांग्रेस नेता होटल से गिरफ्तार

UP : चुनाव में टिकट के नाम पर दुष्कर्म, कथित कांग्रेस नेता होटल से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक महिला को लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर कथित कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कथित कांग्रेस नेता का नाम तैय्यब अंसारी उर्फ एमटी है। महिला का आरोप है कि टिकट के नाम पर तैय्यब अंसारी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। फिर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। खुद को राज्यसभा सदस्य बताता था आरोपी जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आरोपी तैय्यब अंसारी को बरेली एक एक होटल से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि आरोपी तैय्यब अंसारी लखनऊ के मड़ियांव मोहिबुल्लापुर का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 52 साल है। वह खुद को कांग्रेस पार्टी का राज्यसभा सदस्य बताया करता...