Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : चुनाव में टिकट के नाम पर दुष्कर्म, कथित कांग्रेस नेता होटल से गिरफ्तार

UP : Rape in name of election ticket in Lucknow, police arrested alleged Congress leader
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक महिला को लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर कथित कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कथित कांग्रेस नेता का नाम तैय्यब अंसारी उर्फ एमटी है। महिला का आरोप है कि टिकट के नाम पर तैय्यब अंसारी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। फिर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

खुद को राज्यसभा सदस्य बताता था आरोपी

जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आरोपी तैय्यब अंसारी को बरेली एक एक होटल से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि आरोपी तैय्यब अंसारी लखनऊ के मड़ियांव मोहिबुल्लापुर का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 52 साल है। वह खुद को कांग्रेस पार्टी का राज्यसभा सदस्य बताया करता था।

ये भी पढ़ें : बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

पीड़ित महिला ने आरोपित के खिलाफ एक साल पहले चिनहट थाने में मुकदमा लिखाया था। आरोपी ने महिला को राज्यसभा सदस्य बनवाने का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। फिर लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा दिलाकर शोषण करता रहा। टिकट के नाम पर महिला से लाखों रुपए भी ऐंठ चुका है। बताते हैं कि लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने बरेली में बड़ी काली बाड़ी के पास स्थित मोती महल के कमरा नंबर 110 से उसे गिरफ्तार किया है।

दरिंदा आफताब : श्रद्धा की जांघ की हड्डी पर मिला आरी से काटने का निशान, एक और खौफनाक खुलासा..

ये भी पढ़ें : जिला जेल में 14 कैदी HIV संक्रमित, अधिकारियों में हड़कंप मचा

ये भी पढ़ें : UP : प्यार, इंकार और हत्या : 7 टुकड़े करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने दी उम्रकैद