Breaking : बदायूं कांड की बड़ी खबर, दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बदायूं कांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो मासूम भाइयों की घर में घुसकर निर्मम हत्या करने के आरोपी साजिद को पहले ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं दूसरे आरोपी जावेद की तलाश की जा रही थी। जावेद घटना के बाद से फरार था। आज वह सरेंडर करने के लिए बरेली पहुंचा।
बरेली पहुंचा था सरेंडर करने
वहां सेटेलाइट बस स्टैंड से बरेली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद बदायूं पुलिस को सौंप दिया। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहा है कि उसके बड़े भाई साजिद ने हत्याएं की थीं। उसका इनमें कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें : इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..
ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइ...