Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

दरिंदा आफताब : श्रद्धा की जांघ की हड्डी पर मिला आरी से काटने का निशान, एक और खौफनाक खुलासा..

Darinda Aftab : Big disclosure in Shraddha murder case, saw cut mark found on thigh bone

समरनीति न्यूज, डेस्क : Shraddha murder Case देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा के शरीर की हड्डियों पर आरी से काटने के निशान मिले हैं। अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि आफताब ने आरी से श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इतना ही नहीं छत्तरपुर के जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। यह भी साफ हो गया है। यह पूरा खुलासा श्रद्धा के शरीर के अलग-अलग जगहों पर मिले शरीर के हिस्सों और हड्डियों के पोस्टमार्टम के विश्लेषण के बाद हुआ है।

Darinda Aftab : Big disclosure in Shraddha murder case, saw cut mark found on thigh bone

शरीर के टुकड़े करने में कई औजार किए इस्तेमाल

पुलिस का कहना है कि यह भी पता चला है कि दरिंदे आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए कई औजारों का भी इस्तेमाल किया था। दिल्ली पुलिस अधिकारी इसे आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ बड़ा सबूत मान रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ी चार्जशीट दाखिल करने वाली है। पुलिस का कहना है कि कुछ और रिपोर्ट्स के बाद चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा के शरीर के हिस्सों का एम्स में मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ था। पुलिस ने छत्तरपुर के जंगल से मिली 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम कराया था।

Darinda Aftab : Big disclosure in Shraddha murder case, saw cut mark found on thigh bone

जंगल में मिलीं ज्यादातर हड्डियां श्रद्धा की

इसी की रिपोर्ट आज आई है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि जंगल में मिलीं ज्यादातर हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, जबकि कुछ जानवरों की निकलीं हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा की दो हड्डियों पर आरी से काटने के निशान हैं। इनमें से एक हड्डी जांघ की है। कुछ हड्डियों पर चाकू से काटे जाने के निशान हैं। बता दें कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने आरी से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए। आरोपी ने पॉलीग्राफी व नारको टेस्ट में भी आरी से श्रद्धा के टुकड़े करने की बात कबूली थी।

ये भी पढ़ें : दरिंदा आफताब : दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की वही अंगूठी, हैवानियत जानकर ‘वो’ भी सदमे में.. 

ये भी पढ़ें : Shradha Murder : दरिंदे आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की, 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंका, पुलिस भी हैरान