Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा

UP : Minister Sanjay Nishad attacked

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बीती रात एक समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। नाक और चेहरे पर चोट से वह घायल हो गए। उन्हें नाक पर गंभीर चोट पहुंची है। समर्थक और सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं पार्टी के सांसद तीन विधायकों के साथ रात में ही अस्पताल पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

देर रात शादी समारोह का मामला

जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार देर रात मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित एक समारोह में गए थे। बताते हैं कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव समेत कई अन्य अज्ञात पर हमले का आरोप लगाया है।

4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंत्री के पीएसओ विनोद यादव की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। साथ ही मंत्री का हालचाल भी लिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का वोटिंग के अगले दिन निधन