Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Tragic incident in Bareilly : 3 children burnt to death, one in critical condition

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम से कोहराम मच गया। एक झोपड़ी में आग लगने से 3 मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे लुका-छिपा खेलते समय एक झोपड़ी में छिपे थे। तभी वहां आग लग गई।

छत से जलता पुआल गिरने से हादसा

जानकारी के अनुसार बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखे हैं। दोपहर के समय उसमें आग लग गई।

तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन

जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर गिर पड़ा। बताते हैं कि झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुका-छिपी खेल रहे थे। चार बच्चे उसी झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ देर में तेजी से फैली आग ने चारों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। चारों मासूम आग से घिर गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। तब तक चारों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

ये भी पढ़ें : अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

तीन बच्चों में प्रियांशी (5) पुत्री भीम, मानवी (3) पुत्री अमिताभ, नैना (5) पुत्री अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतक बच्चे आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। वहीं चौथी बच्ची नीतू (6) पुत्री अमिताभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों का ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें : IPS Transfers : दो ADG जोन समेत 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने एडीजी वाराणसी