यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम से कोहराम मच गया। एक झोपड़ी में आग लगने से 3 मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे लुका-छिपा खेलते समय एक झोपड़ी में छिपे थे। तभी वहां आग लग गई।
छत से जलता पुआल गिरने से हादसा
जानकारी के अनुसार बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखे हैं। दोपहर के समय उसमें आग लग गई।
तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन
जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर...