Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

Swami Prasad Maurya formed party, named it this..

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी खुद की पार्टी के स्वामी बन गए हैं। मौर्य ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी के इस कद्दावर नेता ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी के नाम का ऐलान करते ही मौर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुद्दा रहा किसानों का प्रदर्शन।

पार्टी बनाते ही केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

कहा कि किसानों की क्या गलती है, वह सिर्फ एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। यह भी कहा कि देश तमाम संकटों से जूझ रहा है। देश का संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विशेष जाति के लोगों को पदोन्नति देकर सरकारी नौकरियों के पद भरे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को.. 

बताते चलें कि बीती 13 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा में महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर उपेक्षा के आरोप लगाए थे। दरअसल, 20 साल तक बसपा में बड़े पदों पर रहे मौर्य कैबिनेट मंत्री रहे। फिर 2017 में पाला बदलकर बीजेपी में आ गए। सीएम योगी के नेतृत्व में वह फिर कैबिनेट मंत्री बने। 5 साल बाद भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। अब सपा छोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी।

ये भी पढ़ें : UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी