Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

SP-Congress alliance final

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। आज दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रेसवार्ता करते हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी की गई। गठबंधन के अनुसार अब यूपी में कांग्रेस अमेठी, वाराणसी, अमरोहा, रायबरेली, सहारनपुर समेत 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी 63 सीटों पर सपा उम्मीदवारों का चयन करेगी।

मध्य प्रदेश में सपा को मिली 1 सीट

इंडिया गठबंधन में शामिल किसी दल को सीट देने की स्थिति आई तो वह सपा के कोटे से दी जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मदद करेगी। बुधवार को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

इन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, अमरोहा, सीतापुर, झांसी, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद, बाराबंकी और देवरिया।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : शिवपाल यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी