Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..

Dead body of youth found in pond of Mahaviran temple in Banda, fear of murder
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर इलाके में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक को उसके भाई ने पहचाना है। साथ ही पूरी बात भी बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि इंदिरा नगर में पाॅवर हाउस के सामने नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही थी। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन की थी।

मृतक के भाई ने पहचाना शव

आज पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक के भाई ने उसकी पहचान की। मृतक की पहचान उदयभान सिंह उर्फ राजाबाबू (45) पुत्र रामसुहावन निवासी ग्राम जारी थाना देहात कोतवाली के रूप में हुई है। मृतक के भाई कुलदीप का कहना है कि राजाबाबू अपनी ससुराल अतर्रा में रहते थे। वह दोपहर में घर से निकले थे।

ये भी पढ़ें : बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री

देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के भाई ने यह भी कहा कि वह नशे के लती थे। परिवार भी पुलिस की तरह यही अनुमान लगा रहा है कि नशे में नाली में गिरने से उनकी मौत हो गई होगी। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।

ये भी पढ़ें : बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री