Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में घर में घुसे दरिंदे ने महिला की गला दबाकर की हत्या, यह चर्चा..

To save honor of her deaf daughter in Banda Shivpyari died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की काशीराम कालोनी में एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है।

पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

वहीं इलाके में चर्चा है कि मां ने बेटी की इज्जत बचाने के लिए दरिंदे का मुकाबला किया। इसपर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बहरहाल, रात में ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सूझबूझ से काम लिया। इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अलावा सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे भी मौके पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शहर की काशीराम हरदौली कालोनी में एक महिला अपनी मूकबधिर नाबालिग बेटी और बेटे के साथ रहती थीं। उनके घर में शहर के छावनी मोहल्ले के रहने वाले रईस छतरा नाम के व्यक्ति का आना-जाना था। सूत्रों का कहना है कि रिक्शा चालक रईस नाबालिग लड़की पर गंदी नियत रखता था।

ये भी पढ़ें : UP : छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में गैंगरेप, फिर हुआ यह..