Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड पर एक छात्रा से दिनदहाड़े अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर से लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग निकले। स्थिति समझते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। तबतक दोनों बदमाश भाग चुके थे। अपने साथ हुई घटना से छात्रा पूरी तरह से सहम गई। उसने आंखों में आंसू भरते हुए अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी.. छात्रा का नाम राखी तिवारी है जो कि क्योटरा में केनपथ पर रहती है। उसका कहना है कि वह घर से जेलरोड होते हुए लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच उसकी काल आई तो उसने बैग से मोबाइल निकालकर बात करना शुरू किया। तभी सामने खड़े अपाच...
दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी

दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : कहा जाता है कि माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता। एक 17 साल की बेटी ने यह बात सच भी साबित कर दिखाई। इस बेटी ने अपनी जान की परवाह नहीं की, अपने पिता की जान बचाने के लिए अपना लीवर पिता को दे दिया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी देवनंदा ने अपने पिता को लिवर डोनेट करके एक नई मिसाल कायम कर दी। इसके बाद देवनंदा देश की सबसे कम उम्र में लीवर डोनेट करने वाली बन गई हैं। हाईकोर्ट तक लड़ी बेटी ने लड़ाई दरअसल, देवनंदा के पिता प्रतीश लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके ठीक होने के लिए सिर्फ लिवर ट्रांसप्लांट ही एक रास्ता बचा था। डोनर भी मिल गया, लेकिन दिक्कत थी कि उसकी उम्र 18 साल से कम थी। नियम है कि 18 साल से कम उम्र के लोग लीवर डोनेट नहीं कर सकते हैं। देवनंदा ने अपने पिता को बचाने में पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। डाक्टरों ने ...
Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार की तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई और जिलों के डीएम और एसपी बदले जाने की भी संभावना है। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर डीएम/एसपी बदले जाएंगे। गौरव कुमार बने OSD लखनऊ विकास प्राधिकरण जानकारी के अनुसार गोंडा के सीडीओ रहे आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन PCS अधिकारियों के भी तबादले जानकारी के अनुसार एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर बना दिया गया है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी और उन्नाव की सिटी मजिस्ट्रेट विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर के पद की जिम्मेदारी सौंप...
Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार देर शाम बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद डाला। बताते हैं कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया। परिवार में कोहराम मच गया है। बांदा से एमपी वापस बाइक से घर लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और 8 माह की बेटी मिस्टी के साथ बांदा आए थे। यहां बबेरू थाना क्षेत्र के मझीला गांव में साली का गौना था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान आज देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।...
बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा आने का कार्यक्रम कंफर्म हो गया है। सीएम योगी 17 फरवरी को बांदा आ रहे हैं। शासन से आए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का हेलीकाप्टर दोपहर 12.50 बजे बांदा के जीआईसी मैदान में उतरेगा। वहां से सीएम योगी कार से 1 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। कालिंजर से लखनऊ की उड़ान भरेंगे सीएम योगी वहां महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर वापस जीआईसी मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से 2.30 बजे हेलीकाप्टर से कालिंजर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कालिंजर में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निजी सचिव...
Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर

Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सुबह करीब तिंदवारी थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की टक्कर हुई और फिर दोनों पेड़ से जा टकराईं। बताया जाता है कि सबुह करीब 4.20 बजे एक स्कार्पियों और बोलेरो गाड़ी राजापुर (चित्रकूट) से बारात से वापस निवाईच थाना पैलानी (बांदा) लौट रही थीं। शराब के नशे में एक-दूसरे को कर रहे थे ओवरटेक घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन और डीएम दीपा रंजन ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में धुत्त थे। नशे में एक दूसरे की गाड़ियों को ओवरटेक कर रहे हैं। इसी में हादसा हुआ है। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों गाड़ियों में करीब 11 लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि गाड़ियों में शराब की बोतलें पड़ी मिली हैं। ...
लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPPolice Transfer News यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में भी तीन अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है। रायबरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह गाजियाबाद में तैनात एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में एएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पीलीभीत में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी को बहराइच का नया एएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : करोड़ों के घपले में PWD के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, कई और नपे.. ये भी पढ़ें : UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट  ...
UP : करोड़ों के घपले में PWD के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, कई और नपे..

UP : करोड़ों के घपले में PWD के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, कई और नपे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : पीडब्ल्यूडी और भ्रष्टाचार का बड़ा पुराना नाता रहा है। हालांकि, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के कारण भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार एक्शन हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में शासन ने एक परियोजना की धनराशि का इस्तेमाल दूसरी परियोजना में करने के आरोप में बदायूं के अधिशाषी अभियंता को निलंबित किया है। यह है 6 करोड़ के घपले का पूरा मामला लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड बदायूं के तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को सस्पेंड किया गया है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है कि बदायूं जिले में बदायूं-मेरठ रोड एवं एमएफ रोड पर उच्च दरों पर अतिरिक्त मद से काम कराने की शिकायत मिली। इस मामले की जांच टेक्निकल ऑडिट सेल (टीएसी) से कराई गई थी। ये भी पढ़ें : Banda : बांदा PWD के रायल्टी भ्रष्टाचार मामले को दबाने में लगे ‘घाघ’ ...
UP : ट्रेन से दुर्लभ प्रजाति वाले लाखों के कछुए बरामद, 5 महिला तस्कर समेत..

UP : ट्रेन से दुर्लभ प्रजाति वाले लाखों के कछुए बरामद, 5 महिला तस्कर समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का गैंग पकड़ा गया है। इसमें 5 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से लाखों रुपए की कीमत के दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए गए हैं। कानपुर स्टेशन की आरपीएफ थाना गोविंदपुरी प्रभारी सुरुचि शर्मा के निर्देशन में टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। छोटे-बड़े कुल 157 कछुए बोरों से बरामद आरपीएफ ने छोटे-बड़े 157 कछुओं को बरामद किया है। इनकी कीमत करीब 5.28 लाख रुपए बताई जा रही है। इन कछुओं को 21 बोरियों में छिपाकर ले जा रहा है। इनका वजह करीब 400 किलोग्राम है। ये भी पढ़ें : UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट इन कछुओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर वन विभाग की टीम के सिपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि ने बताया कि सभी कछुए दुर्लभ प...
UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : वर्ष 2008 के एक 15 साल पुराने मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने सपा नेता आजम खां और उनके बेटे सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को दो-दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त करा दिया गया है। इसके साथ ही अब आजम खां के बाद सपा विधायक उनके बेटे अब्दुल्ला की भी विधायकी चली गई है। यह था पूरा मामला बताया जाता है कि 2 जनवरी 2008 को पूर्व मंत्री आजम खां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस ने आजम की गाड़ी को रोक लिया। ये भी पढ़ें : बांदा में BA की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस इसका विरोध करते हुए आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ सड़क पर धरना देने बैठ गए। बाद में आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इन लोग...