Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

करनी का फल : हमीरपुर में पूर्व प्रचारक को छात्र से कुकर्म-हत्या में उम्रकैद की सजा

करनी का फल : हमीरपुर में पूर्व प्रचारक को छात्र से कुकर्म-हत्या में उम्रकैद की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर में छात्र से कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी आरएसएस के पूर्व नगर प्रचारक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती) कोर्ट ने नगर प्रचारक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी। अदालत ने उसके उपर 1.10 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि से 1 लाख रुपए छात्र के पिता को दिए जाएंगे। विशेष न्यायाधीश (डकैती) पीके जयंत की अदालत ने यह सजा सुनाई। 2007 में अपहरण के बाद हुई थी कक्षा 9 के छात्र की हत्या अपर शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मणिकर्ण शुक्ला व सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश तिवारी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2007 को कक्षा 9 का छात्र, दोषी हरनाम सिंह सेंगर से पढ़ने पहुंचा था। हरनाम, रानी लक्ष्मीबाई नगर में रहता था। फिर छात्र वापस घर नहीं लौटा। घटना के 8 महीने बाद पुल...
अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू क्षेत्र में एक अनोखी शादी इस समय सुर्खियों में छाई है। भदावरी गांव में सोमवार को हुई यह शादी खास बन गई। दरअसल, बाराती 40 बैलगाड़ियों से बारात लेकर गांव पहुंचे। साथ में 15 घुड़सवार भी मौजूद रहे। करीब 10 किमी का सफर करते हुए यह बारात जहां से भी गुजरी, लोगों ने खूब निहारा। जिसने देखा वह ठहर सा गया। इतना ही नहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन भी बैलगाड़ी में बैठकर ही विदा हुई। अनोखी शादी के सभी हुए दीवाने दरअसल, बबेरू के रहने वाले विजय विक्रम सिंह के भांजे आलोक बचपन से उनके पास रहते हैं। उन्होंने भांजे की शादी भदावरी गांव के पुत्तन सिंह की बेटी सारिका से तय की। सोमवार को अनोखे अंदाज में बारात लेकर गांव पहुंचे। चमक-धमक और लग्जरी गाड़ियों के बजाए बाराती 40 बैलगाड़ी से बारात लेकर गए। बारात में 15 घुड़सवार भी शामिल बारात में 15 घुड़सवार भी साथ ...
हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चिल्ला के पपरेंदा गांव के पास हादसा जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले कयूम (38) बाइक से सिंधनखुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को लेकर हथौड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान कायम अली को मृत घ...
कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की एक कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अधिवक्ता की जमीन से पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई का अवैध कब्जा हटवाया जाए। दरअसल, मामला श्रीनाथ विहार कालोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट की जमीन से जुड़ा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस कब्जे को हटाकर जमीन अधिवक्ता के सिपुर्द की जाए। कोर्ट के आदेश के बावजूद शनिवार को पुलिस बल न होने के कारण अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। कोर्ट ने माना है कि अवैध कब्जा हुआ है। श्रीनाथ विहार कालोनी व भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है। यह निर्माण कार्य 2008-...
क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से मीटिंग की। मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग बंद हो। इसके बावजूद बांदा जिले में ओवरलोडिंग जारी है। आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा ओवरलोड ट्रकों और डंफरों को पकड़ने की खबरें आ रही हैं, लेकिन यह सबकुछ बहुत छोटे स्तर पर है। बड़े पैमाने पर तो ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। सच तो यह है कि दो-दो खनिज अधिकारियों के निलंबन के बाद भी जिले के खनिज विभाग के अफसरों की कार्यशैली बदली नहीं। यही वजह है कि शायद खदानों से जीरो ओवरलोडिंग के सरकारी आदेश दम तोड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग नहीं तो कैसे पकड़े जा रहे ट्रक दरअसल, अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए खनिज विभाग को साफ निर्देश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग न होने दी जाए। इसके बावजूद सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक द...
बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक सरकारी दफ्तर में शराबी कर्मचारी की बुरी आदतों से पूरा विभाग बदनाम हो रहा है। यह कर्मचारी शराबी है और कई बार दिन में ही ड्यूटी टाइम में शराब पी लेता है। फिर लोगों से बदसलूकी पर उतर आता है। सूत्रों का कहना है कि सबकुछ जानते हुए भी अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इससे कहीं न कहीं पूरे विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, मामला बांदा आरटीओ दफ्तर का है। आरटीओ विभाग का मामला बताते चलें कि आरटीओ आफिस में स्टाफ की कमी है। इसलिए जो तैनात हैं, वह भी मनमानी पर उतारू हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो सर्वर गायब बताकर लोगों को परेशान करते हैं। एक बाबू शराब पीकर काम करने को लेकर चर्चा में है। सूत्र बताते हैं कि बाबुओं की हरकत से अधिकारियों के कामकाज पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। उधर, मामले में बांदा आरटीओ से बात करने का प्रयास किया गया। उनका मोबाइल स्विच आफ ...
खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा में बालू का अवैध खनन एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह खनन में स्थानीय बड़े नेताओं की एंट्री है। बांदा खनन और सत्ता का गर्भ नाल का रिश्ता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सपा सरकार को भर मन कोसने वाले नेता बीजेपी के सत्ता में आने के बाद खनन के धंधे को वैसे ही चला रहे हैं, जैसे पहले चलता रहा है। अधिकारियों की कार्रवाई पर खुद को बना रहे हीरो बांदा में बड़े नेता अपने गुर्गों की आड़ में खनन में वारा-न्यारा करने में जुटे हैं। अभी बांदा की मरौली खदान में जिला प्रशासन के एक्शन का श्रेय भी कुछ नेता खुद लूटते से नजर आए। अवैध खनन की खबरों के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। कार्रवाई होते ही कुछ नेताओं ने इसे ऐसे प्रचारित कराया, जैसे उनके कहने पर कार्रवाई हुई हो। गुर्गों को आगे कर आड़ में करोड़ों का वारा-न्यारा आप समझ सकते हैं कि जब बड़े नेता इस...
बट सावित्री व्रत : बांदा में सुहागिनों ने रखा बट सावित्री व्रत, पूजन कर सुनी कथा

बट सावित्री व्रत : बांदा में सुहागिनों ने रखा बट सावित्री व्रत, पूजन कर सुनी कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वट सावित्री व्रत पूजन का शुक्रवार को विशेष दिन रहा। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखने की परंपरा होती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधि-विधान से पूजन करती हैं। बांदा में भी सुहागिनों ने रखा व्रत साथ ही वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं। देशभर की तरह बांदा में भी यह त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पूजा करने के बाद ही जल ग्रहण किया। चिल्ला रोड पर रहने वाली स्मृति निगम ने बताया कि यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रहा जाता है। विवाहित महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रहती हैं। पूजा के बाद ही ग्रहण करती हैं जल फिर पूजा के बाद ही जल ग्रहण करती हैं। स्मृति कहती हैं कि ऐसा माना जाता है कि यह व्रत बहुत प्रभावशाली होता है। वह बताती हैं कि शास्त्रों में कहा गया है कि देवी सावित्र...
बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। घटना के समय किशोरी खेत जा रही थी। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। मां को खुद के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पीड़िता के परिवार के लोग उसे थाने ले गए। पीड़िता को धमकी देकर आरोपी फरार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की लड़की खेत जा रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार गांव का एक युवक उसे पकड़कर खींच ले गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। बाद ...
यूपी निकाय चुनाव : बांदा में 2 बजे तक 34.38 % मतदान, धूप में कम निकल रहे वोटर..

यूपी निकाय चुनाव : बांदा में 2 बजे तक 34.38 % मतदान, धूप में कम निकल रहे वोटर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में सुबह 9 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 9.82 % प्रतिशत रहा। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। वहीं बांदा जिले में कुल मतदान 11 बजे तक 21.17 % और 1 बजे तक 34.38 % हुआ है। हालांकि, धूप में कम वोटर निकल रहे हैं। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि आज बांदा-कानपुर समेत 38 जिलों में मतदान चल रहा है। मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बांदा में भी मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इस चरण में कुल 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों के लिए 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इन सभी का भाग्य मतपेटियों और ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन जिलों में हो रहा मतदान मेरठ, ह...