Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

मरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

चिल्ला के पपरेंदा गांव के पास हादसा

जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले कयूम (38) बाइक से सिंधनखुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को लेकर हथौड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..

दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान कायम अली को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी का इलाज चल रहा है। वहीं स्कार्पियो चालक बाबू निवासी मवई को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार