Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि अतुल कुमार (15) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवसी मुरवल (बबेरू) आज सवेरे  साइकिल से सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दोनों की हालत गंभीर   घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल अतुल को संभाला। बाद में उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में काल बनकर दौड़ी 108 एंबुलेंस ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान, एक ने मौके पर,...
बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पहली शादी के छह माह बाद ही पति की मौत के बाद से मायके में रह रही महिला ने घातक कदम उठा लिया। परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। यहां तक कि दूसरी शादी के लिए लड़के वालों की ओर से फलदान की परंपरा भी पूरी की जा चुकी थी। इसी बीच उसने आग लगाकर खुद को जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत  उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। वहां महिला मौत से जूझ रही है। परिजन बता रहे पारिवारिक वजह   बताया जाता है कि पपरेंदा निवासी रवेंद्र कुमार की पुत्री बसंती (25) का 2015 में झांसी जिले के बिजौली गांव से विवाह हुआ था। बताते हैं कि छह महीने बाद ही एक हादसे में पति की मौत हो गई थी। तब से बसंती अपने पिता के घर ही रह रही थी। ये भी पढ़ेः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद माता-पिता ने ...
ब्रेन हेमरेज से बांदा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एके सिंह की मौत, जबलपुर भेजा गया शव

ब्रेन हेमरेज से बांदा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एके सिंह की मौत, जबलपुर भेजा गया शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह (61) की आज ब्रेन हैम्ब्रेज से मौत हो गई। उनको देर रात ब्रेन में दर्द के बाद अचानक बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां लगातार उनकी हालत गंभीर बनी रही। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल अवकाश के बाद हाल में किया था ज्वाइन   बांदा सीएमओ डा. संतोष कुमार ने बताया है कि कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह बीते पांच वर्षों से बांदा में तैनात थे। वह सुगर और हाई ब्लडप्रेशर के मरीज थे। ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री बीते छह माह से श्री सिंह मेडिकल अवकाश पर थे। लगभग 1 माह ...
बांदा में काल बनकर दौड़ी 108 एंबुलेंस ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान, एक ने मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

बांदा में काल बनकर दौड़ी 108 एंबुलेंस ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान, एक ने मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदाः मरीजों को कभी समय पर इलाज को न मिलने वाली बांदा की 108 एंबुलेंस सेवा की गाड़ी आज काल बनकर दौड़ी। एंबुलेंस चालक की लापरवाही और घोर गैरजिम्मेदारी के चलते बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किसान है। बताया जाता है कि हादसा बिसंडा थाना में अतर्रा रोड पर स्थित धर्म सिंह का पुरवा के पुनाहुर के पास शुक्रवार सुबह हुआ। वहां 108 एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बिसंडा रोड पर हुआ हादसा   बताते हैं कि बिसंडा थाना क्षेत्र में राधेश्याम कुशवाहा (25)  पुत्र बालकृष्ण निवासी प्रधान का पुरवा, अपने साथी संतोष यादव (23) वर्ष पुत्र  भाऊराम निवासी सरदार का पुरवा पुनाहुर  मोटरसाइकिल से भरतकूप जा रहे थे। ये दोनों जैसे ही पुनाहुर के पास पहुंचे तभी अतर्रा की तरफ से जा र...
बांदा में बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बीए की छात्रा ने सुसाइड कर ली। छात्रा ने किन कारणों से जान दी। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया है। हांलाकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। छानबीन में जुटी पुलिस   बताया जाता है कि जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जजीद सरायं निवासी राजा भैय्या की बेटी कमला (19) बीए की छात्रा थी। बीती रात उसने घर में रखी सल्फास खा ली। ये भी पढ़ेंः बांदा में 18 साल की बिन मां-बाप की बेटी पुनीता की रहस्यमय हालात में मौत, फांसी पर लटकती मिली लाश उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिय...
बांदा में 18 साल की बिन मां-बाप की बेटी पुनीता की रहस्यमय हालात में मौत, फांसी पर लटकती मिली लाश

बांदा में 18 साल की बिन मां-बाप की बेटी पुनीता की रहस्यमय हालात में मौत, फांसी पर लटकती मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कई साल पहले मां-बाप की मौत के बाद 18 साल की बेटी पुनीता तिवारी अपने चाचा सत्यदेव तिवारी की देख-रेख में रह रही थी। उसका इकलौता भाई इस वक्त गुजरात में रहकर नौकरी कर रहा था। बहन की जिम्मेदारी चाचा ही उठा रहे थे। इसी दौरान बीते दिवस उसका शव घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति  घर में शव लटकता मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के करघैना निवासी पुनीता (18) के पिता स्व. रामस्वरूप तिवारी व मां की कई साल पहले मौत हो गई थी। ये भी पढ़ेंः गुरुग्र...
बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से आज एक दुखी कर देने वाली खबर प्रकाश में आ रही है। बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह (47) का निधन हो गया। दिल्ली में कंप्यूटर व्यवसाय करने वाले श्री सिंह आज गुरूवार सुबह ही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से बांदा पहुंचे थे। यहां स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-2 पर बाहर आकर रिक्शा किया और उसमें बैठने के बाद जीआईसी (डीएम कालोनी रोड) चलने को कहा।  बांदा स्टेशन पर बिगड़ी हालत   इससे पहले कि रिक्शा चालक वहां से चलता। उनकी हालत बिगड़ गई और उनको वहीं पर वोमिटिंग (उल्टी) हुई। इसके बाद रिक्शा चालक ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने उनको अस्पताल ले जाने को कहा। वहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया।  ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का फैसला रद्द   बा...
बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर क्षेत्र समेत जिले में हुए भीषण हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में डीएम कालोनी और आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग जगहों पर हादसों का शिकार हुए लोग   बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राम बाबू (36) पुत्र नत्थु कपरियी लगभग आठ दिन पहले बाइक से पैगंबरपुर गांव से लौट रहा था। वह झाड़ू और जूट के दूसरे सामान बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 दिन पहले घायल हुआ था रामबाबू, दम तोड़ा   घायलावस्था में उसको जिला अस्पताल...
Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
https://youtu.be/uaCguTXlj3k समरनीति न्यूज, बांदाः अगर आप सुबह की मार्निंग वाक पर जाते हैं और अचानक पुलिस की गाड़ी आपके पास आकर रुके और जवान बोलें कि ‘गुडमार्निंग सर’ ..तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि अब ऐसा करके बांदा पुलिस आपकी सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए इस दिशा में नई शुरूआत के तहत करने जा रही है। सुबह सैर पर निकलने वालों की सुरक्षा को निकलेगी पुलिस  दरअसल, जिले के पुलिस कप्तान गनेश प्रसाद साहा ने पुलिस की मार्निंग गाड़ी को हरी झंडी दिखाते नई व्यस्था की शुरूआत की है। जी हां, दरअसल सुबह के वक्त सैर पर निकले लोगों को शायद ही कभी पुलिस की मौजूदगी का आभाष होता हो। क्योंकि यह समय ऐसा होता है जब रात में गश्त के बाद पुलिस आराम पर होती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगी। सुरक्षा को लेकर तैयार हुई पुुलिस  पुलिस सुबह भी आपकी सुरक्षा में तैनात रहेगी। नए पुलिस कप्तान श्री साहा ने सुबह-सवेरे ...
बार संघ पदाधिकारियों ने किया जिला जज का स्वागत, कोतवाल के तबादले तक जारी रहेगी हड़ताल

बार संघ पदाधिकारियों ने किया जिला जज का स्वागत, कोतवाल के तबादले तक जारी रहेगी हड़ताल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते कई दिनों से चली आ रही वकीलों की हड़ताल आगे भी अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी। ऐसा तबतक होगा जबतक बांदा कोतवाली के प्रभारी आनंद कुमार सिंह का तबादला नहीं हो जाता है। यह फैसला बांदा बार एसोसिएशन की बैठक लिया गया। बार अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू की अध्यक्षता में हुई। बार अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक  इस बैठक में फैसला किया गया कि कोतवाल के तबादले तक वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इतन ही नहीं फैसला किया गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो लखनऊ तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभा की बैठक का संचालन सचिव श्याम सिंह ने किया। बार संघ की ओर से जारी प्रेसनोट में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान बार संघ ने बांदा के नए जिला जज राधेश्याम का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और...