Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंगन्यूज

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए सीधेतौर पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। दरअसल, प्रशिक्षण शिविर तो एक बहाना है, असल मकसद कार्यकर्ताओं के जोश को जगाना है। यही वजह है कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब बारी बुंदेलखंड की है। बांदा, फतेहपुर में 16-17 और 18 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर हैं। विधानसभा से लेकर निकाय चुनाव तक खुलकर सामने आई गुटबाजी ऐसे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना है। बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव बुंदेलखंड में चल रही सपा की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म कर पाएंगे। अकेले बांदा की बात की जाए तो यहीं सपा की गुटबाजी एक नहीं बल्कि कई चुनावों में पार्टी हार का बड़ा बन चु...
मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में आज सरेशाम भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट के अंदर हुई। वहां बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अपने दोस्त के साथ घूम रहे भाजपा नेता को गोलियों से भून डाला। वारदात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसएसपी हेमराज मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल भी पहुंचे। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं। भाजपा के टिकट पर लड़े थे ब्लाक प्रमुख का चुनाव संभल के एंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नेकपुर अलिया गांव के रहने वाले अनुज चौधरी (28) बीडीसी सदस्य थे। वह भाजपा के टिकट पर असमोली से ब्लॉक प्रमुख का भी चुनाव लड़ चुके थे। बीते कुछ वर्षों से मझोला के नया मुरादाबाद स्थित आवासीय सोसाइटी पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टम...
Flying kiss पर इतनी आग और 2 Row पीछे बैठे ब्रजभूषण पर..स्मृति पर स्वाति का तीखा हमला..

Flying kiss पर इतनी आग और 2 Row पीछे बैठे ब्रजभूषण पर..स्मृति पर स्वाति का तीखा हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : संसद में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और ब्रजभूषण मामले में चुप्पी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सभी के निशाने पर हैं। अब दिल्ली महिला आयोग ने भी निशाना साधा है। इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने स्मृति ईरानी पर तीखी टिप्पणी की है। ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने साधा स्मृति ईरानी पर निशाना स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री को बहुत गुस्सा आ रहा है। कहा है कि यह गुस्सा तब कहां चला जाता है जब उनकी सिर्फ दो row पीछे बैठा ब्रजभूषण महिला ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर उनकी छाती पर हाथ रखता है और कमर पे हाथ रखता है। ट्वीटर पर लिखा- अब बहुत गुस्सा आ रहा, तब कहां था यह उनका यौन शोषण करता है। स्वाति मालीवाल ने...
दर्दनाक : मां की गोद से नहर में गिरी 24 दिन की मासूम-मां भी कूदी, फिर हुआ यह..

दर्दनाक : मां की गोद से नहर में गिरी 24 दिन की मासूम-मां भी कूदी, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुछ हादसे इंसान को जीवनभर का दर्द दे जाते हैं। ऐसा ही आज बांदा जिले की एक किसान मां के साथ हुआ। खेत से धान की बेड़ लगाकर घर वापस लौट रही इस मां की गोद से हाथ-पैर धोते समय 24 दिन की बेटी नहर में जा गिरी। बेटी को बहता देख मां भी बदहवास सी हालत में उसमें कूद पड़ी। फिर जो हुआ उसने सभी को रुला दिया। डूबती मां को लोगों ने बचाया, मासूम की तलाश जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के नसेनी गांव राजू यादव की पत्नी कांती (24) शाम करीब 4 बजे खेत से धान की बेड़ लगाने के बाद वापस लौट रही थीं। बताते हैं कि रास्ते में गांव से निकली केन केनाल की पिचिंग में बैठकर किसान हाथ-पैर धोने लगीं। उनकी गोद में 24 दिन की मासूम बच्ची प्रतिज्ञा भी थी। अचानक बच्ची हाथ से छूटकर नहर में गिर पड़ी। ये भी पढ़ें : Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..   बच्ची ...
Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है।  हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी। कल से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। कल से शुरू होगा सर्वेक्षण का काम दरअसल, 21 जुलाई को वाराणसी के जिला जज ने ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे के लिए आदेश दिए थे। मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले के खिलाफ याचिका दी थी। ये भी पढ़ें : बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल फिर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायहित में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे ब...
सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर..

सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां के साथ चारपाई पर सो रहे दो भाइयों की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान मां की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब दोनों बच्चे अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहे थे। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां के साथ चारपाई पर सो रहे थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव के रहने वाले जानकीशरण की पत्नी बच्ची देवी बीती बीती रात घर में सो रही थीं। उनके साथ उनका बेटा अंकित (10) और छोटा बेटा रोहित (7) भी चारपाई पर सो रहे थे। बताते हैं कि पहले अंकित को सांप ने काटा। ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत   उसके रोने की आवाज से...
पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति के मोबाइल न देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रात में फोन को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। इसके बाद घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बेलगवां के मजरा पल्हरी पुरवा के रहने वाले मनोज की पत्नी गुंजन उर्फ राजकली (20) ने बीती रात फांसी लगा ली। मृतका के चचिया ससुर पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि दोनों की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत   बीती रात गुंजन ने अपनी मां से बात की। इसके बाद दोबारा मोबाइल मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसपर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। रात में पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह उसका फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ...
रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को सोमवार को यूपी एटीएस की टीम और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। कहा जा रहा है कि सीमा से हाईटेक तकनीक से पूछताछ होगी। इस तरह से पहुंची एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को आज एटीएस टीम व पुलिस ने हिरासत में लिया। सचिन के घर वाली गली को पहले दोनों ओर से बंद कर दिया गया। सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिस के लोग इसके बाद एटीएस और पुलिस के लोग सादे कपड़े में सचिन के घर पहुंचे। वहां सीमा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और साथ लेकर निकल गए। इसके कुछ देर बाद सचिन को भी पूछताछ के पुलिस टीम साथ ले गई। सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने का है शक वहीं सचिन के घर के बाकी लोग अंदर से दरवाजा बंद करके बै...
ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पति से विवाद के बाद देशभर में चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य प्रकरण में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें कि मनीष दुबे पर एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई थी। जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड द्वारा की गई। देशभर में सुर्खियों में प्रकरण चर्चा है कि उनकी संस्तुतियों के बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है, हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी निलंबन नहीं हुआ है। जांच जारी है। ये भी पढ़ें : UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा अब इस प्रकरण में एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने कुछ कॉल रि...
पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुभारंभ किया। दरअसल, पीएम मोदी आज गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत की एक बोगी में भी पहुंचे। वहां पहले से बैठ...