Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

In Banda husband did not give mobile then wife hanged herself

समरनीति न्यूज, बांदा : पति के मोबाइल न देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रात में फोन को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। इसके बाद घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बेलगवां के मजरा पल्हरी पुरवा के रहने वाले मनोज की पत्नी गुंजन उर्फ राजकली (20) ने बीती रात फांसी लगा ली। मृतका के चचिया ससुर पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि दोनों की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी।

ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत  

बीती रात गुंजन ने अपनी मां से बात की। इसके बाद दोबारा मोबाइल मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसपर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। रात में पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह उसका फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया