Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

in Banda Wife's tip-off, ward boy consumes poison, dies

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहन चालकों की लापरवाही हादसों का कारण बनी है। आज अलग-अलग हादसों में फतेहपुर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं महोबा के तीन लोगों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

फतेहपुर से रिश्तेदारी में आया था युवक

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव के मजरा घनश्याम डेरा के रहने वाले ज्ञान (24) अपने मौसेरे भाई संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में बांदा के पैलानी गांव गए थे।

ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

सोमवार सुबह दोनों से वापस गांव लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास इंटों से लदे ट्रेक्टर से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां ज्ञान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संजय का इलाज चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

धौसड़ में ट्रैक्टर पलटने से मौत

उधर, तिंदवारी क्षेत्र के धौंसड़ गांव के इंद्रसेन (22) सोमवार सुबह खेत जोतकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वह दबकर घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महोबा के 3 लोग हुए घायल

उधर, महोबा के पचपहरा गांव के सोहन (35), प्रदीप (23) सोमवार सुबह ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर पलट गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया है।

अलोना के अशोक की कानपुर में मौत

उधर, एक अन्य हादसे में पैलानी के अलोना गांव के अशोक (38) पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी। इससे वह सिर की गंभीर चोट से घायल हो गए थे। उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई