Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अवैध खनन

UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की लहुरेहटा खदान पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। मध्यप्रदेश की कंपनी ने लहुरेहटा खदान पर खनन का ठेका लेकर लूट मचा दी है। नरैनी तहसील के लहुरेहटा में खनन पट्टा एमपी की एक कंपनी के नाम हुआ है। बताते हैं कि संचालक के गुर्गे खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से बालू खनन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। एमपी-यूपी दोनों ओर से अवैध खनन सबसे बड़ी बात यह है कि नदी के दोनों तटों पर बालू निकाला जा रहा है। इधर, यूपी वाले तट से पट्टा है। यहां दिन-रात अवैध खनन जारी है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश वाले नदी के दूसरे तट पर भी बालू निकाली जा रही है। अवैध खनन करते हुए https://samarneetinews.com/banda-unbridled-illegal-mining-in-kanwara-mine-under-whose-political-patronage/ लहुरेहटा में एनजीटी के सभी नियमों का ...
अवैध खनन : बांदा में कनवारा और लहुरेहटा खदानों पर खुलेआम उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

अवैध खनन : बांदा में कनवारा और लहुरेहटा खदानों पर खुलेआम उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन के चक्कर में बीते 2 से 3 वर्षों में एक दो नहीं बल्कि 3 खान अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। एक अपर पुलिस अधीक्षक निलंबित होकर गए। इसके बावजूद कुछ बालू खदानों पर अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सूत्रों का कहना है कि जिले में दो खदानों पर इस समय खुलेआम एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि खुलेआम अवैध रूप से सीमांकन रेखा से बाहर जाकर अवैध खनन हो रहा है। हालांकि, कछ दन पहले प्रशासन ने कार्रवाई की थी। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर अवैध खनन शुरू हो चुका है। बताते चलें कि बीते वर्षों में भी इन खदानों पर सख्त कार्रवाई हुई हैं। कनवारा और लहुरेहटा खदानों पर अवैध खनन तेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर से सटी कनवारा खदानों में अवैध खनन रूप से खनन जारी है। कुछ दिन पहले एक माफिया किस्म के कारोबारी के दबंगई की खबरें प्रकाश...
दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की मरौली खदान पर अवैध खनन को लकेर इस समय फिर चर्चा में है। इस खदान पर गड़बड़ी का पुराना इतिहास है। इसे लेकर तत्कालीन खनिज अधिकारी को शासन ने लगभग एक साल पहले निलंबित भी किया था। इसके बावजूद मौजूदा समय में बांदा खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है। अब इस खदान पर छापा मारा गया, तो गुर्गों के इशारे पर ट्रक चालक और खलासी होमगार्ड को धक्का देकर ट्रक ही ले भागे। बताते हैं कि बांदा प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मरौली खदान पर https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/ खान अधिकारी मामले में बोलने से बचे छापा मारा। वहां ओवरलोडिंग जारी थी। इस दौरान वहां 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े भी गए। सभी को कब्जे में लेकर शहर के एक सुरक्षित स्थान पर कार्रवाई के लिए ले ...
UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सिंडीकेट की जड़े मिटा दी हों। लेकिन मध्यप्रदेश का एक बड़े बालू माफिया का सिंडीकेट यूपी के बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और आसपास के जिलों में गहरी जड़े जमाए है। इस कंपनी के कुछ गुर्गे बांदा जिले के सरकारी सिस्टम में गहरी पैठ बनाए हैं। मटौंध और गिरवां थाना क्षेत्रों से बालू की एमपी से यूपी में धड़ल्ले से सप्लाई करा रहे हैं। रात 12 बजे के बाद वाहनों का निकलना शुरू होता है। सख्ती के बाद कुछ दिन बंद, फिर शुरू हो जाता खेल बांदा प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ दिन के लिए काम रोक दिया जाता है, फिर दोबारा वही काला धंधा शुरू हो जाता है। सूत्रों की माने तो एमपी सिंडीकेट के ये गुर्गे एमपी बार्डर के सरवई में अपना कार्यालय बनाकर पूरे सिस्टम को मैनेज कर रहे हैं। इनमें बांदा के नरैनी, गिरवां और कालिंजर के ...
ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी द्वारा जिले में गठित टास्क फोर्स लगातार ओवरलोडिंग पकड़ रहा है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ट्रक पकड़े जा रहे हैं। हालांकि, यह कार्रवाई प्रभावी नहीं है। ऐसा नहीं है कि इससे ओवरलोडिंग बंद हो गई है। अब प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि प्रशासन एमपी बार्डर यानी मध्य प्रदेश से जुड़े क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही प्रशासन की कार्रवाई का असर भी दिखाई देने लगेगा। ये भी पढ़ें : बांदा : घर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पास में सो रही पत्नी-भतीजा अंजान, अब पुलिस.. https://samarneetinews.com/woman-businessman-cheated-of-rs-44-lakh-insurance-agent-transferred-money-to-his-account-in-banda/...
बेलगाम ओवरलोडिंग, मध्यप्रदेश के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक, सरकार का भी डर नहीं..

बेलगाम ओवरलोडिंग, मध्यप्रदेश के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक, सरकार का भी डर नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्यप्रदेश के बालू खनन के ओवरलोड ट्रकों को चलवाने वाले माफियाओं के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक नजर आ रहे हैं। आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे सरकारी सिस्टम का सिंडीकेट के माफिया मजाक सा उड़ा रहे हैं। हाल यह है कि इनको सरकार की सख्ती का भी डर नहीं है। सूत्र बताते हैं कि मध्यप्रदेश के इस सिंडीकेट के आगे बांदा के आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारी पूरी तरह से नतमस्तक हैं। सैकड़ों गाड़ियों रोज निकल रही हैं, लेकिन आरटीओ विभाग का कहना है कि कम ही गाड़ियां हैं। कार्रवाई करेंगे। मध्यप्रदेश के सिंडीकेट में बांदा के लोग कड़ी मध्यप्रदेश के इस सिंडीकेट में बांदा के कुछ लोग बड़े स्तर पर सक्रिय हैं, जो अधिकारियों और माफियाओं के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए...
आखिर कौन है हबीब? जिसके एक इशारे बेरोकटोक गुजर रहें एमपी के सैकड़ों ओवरलोड बालू लदे ट्रक

आखिर कौन है हबीब? जिसके एक इशारे बेरोकटोक गुजर रहें एमपी के सैकड़ों ओवरलोड बालू लदे ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  मध्यप्रदेश की खदानों से बालू के ओवरलोड ट्रकों का बांदा के रास्ते यूपी में घुसना कोई मजाक बात नहीं है। खनिज-आरटीओ विभाग और पुलिस के होते हुए अगर ये ट्रक बेरोक-टोक गुजर रहे हैं तो समझ लीजिए किसी बड़े नेता या प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है। फिलहाल बांदा में एंट्री यानी ओवरलोड ट्रकों-डंपरों के बेरोक-टोक निकलने के धंधे में एक नाम जमकर गूंज रहा है। वह है हबीब खां। यह हबीब कौन है, कहां का है, किसका संरक्षण प्राप्त है। ऐसे तमाम सवाल लोगों की जुबान पर हैं। खनिज से लेकर आरटीओ विभाग तक चल रहा दबदबा दरअसल, एमपी से आने वाली बालू लदी ओवरलोड गाड़ियों की एंट्री बेरोक-टोक जारी है। जिला प्रशासन भले ही सख्ती कर रहा हो, 10-20 गाड़ियों की पकड़ा-पकड़ी के अलावा ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं कस पा रहा है। इसकी वजह है कि हबीब सिंडीकेट, जो पूरे सरकारी सिस्टम पर भारी पड़ रहा ह...
बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोडिंग जानलेवा साबित हो रही है। आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से बालू के ओवरलोड ट्रक काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आज ऐसे ही ओवरलोड बालू लदे ट्रकों और एक खाली डंफर में टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि डंफर खाली था। वहीं दोनों ट्रक बालू से ओवरलोड लदे हुए थे। घायलों में दो को कानपुर किया रेफर जानकारी के अनुसार महोबा के सुकौरा गांव के क्लीनर विजय प्रजापति (26) डंपर ड्राइवर दीपक (25) के साथ आज सुबह कानपुर से बांदा आ रहे थे। डंफर खाली था। इसी बीच चिल्ला थाना क्षेत्र के पास दोहतरा गांव के पास कानपुर जा रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने भी उसमें आकर टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा ...
बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक हादसे में चार बहनें केन नदी में डूब गईं। दो की मौत हो गई। दो बहनों को बचा लिया गया। उठाने पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अवैध खनन के चलते नदी और किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं, यही हादसे की वजह है। पास की खदान संचालक इसके जिम्मेदार हैं। ग्रामीण और परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वरना पहले भी लोग वहीं से निकलते रहे हैं। देर रात अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर स्थिति को सामान्य किया। हंगामे के बाद शव उठाए जा सके। अवैध खनन से नदी-किनारों पर गहरे गड्ढे मौत का कारण जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के सिमरन डेरा में भंडारा था। शुक्रवार शाम खप्टिहाकला की रहने वाली चार चचेरी बहनें यासमीन (10) पुत्री बल्लू, उसकी चचेरी बहन शफीना (14) पुत्री सिराजुल, शबाना (13) पुत्री अनीस, ...
क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से मीटिंग की। मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग बंद हो। इसके बावजूद बांदा जिले में ओवरलोडिंग जारी है। आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा ओवरलोड ट्रकों और डंफरों को पकड़ने की खबरें आ रही हैं, लेकिन यह सबकुछ बहुत छोटे स्तर पर है। बड़े पैमाने पर तो ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। सच तो यह है कि दो-दो खनिज अधिकारियों के निलंबन के बाद भी जिले के खनिज विभाग के अफसरों की कार्यशैली बदली नहीं। यही वजह है कि शायद खदानों से जीरो ओवरलोडिंग के सरकारी आदेश दम तोड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग नहीं तो कैसे पकड़े जा रहे ट्रक दरअसल, अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए खनिज विभाग को साफ निर्देश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग न होने दी जाए। इसके बावजूद सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक द...