Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक

Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं विदाई फेयरवेल प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यावलय की प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा वैष्णवी, रोशनी, प्रियंका ने सरस्वती वंदना और रचना निरंजना, साधना ने स्वागत गीत गाया। सीनियर्स को दिया फेयरवेल विदाई समारोह में 9वीं के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीनियर्स का टीका कर मुंह मीठा कराकर गिफ्ट दिए। छात्रा अंतिमा, कंचना, कृष्णा, अंजू, शांति, वंदना, अनमोल, मनोज, महेंद्र आदि छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का प्रर्दशन किया। इस दौरान मिस बड़ोखर का ताज छात्रा खुशी और मिस्टर बड़ोखर का ताज छात्र शोभित के सिर सजा। उप विजेता नम्रता और सुखेंद्र रहे। छात्रा मानसी...
रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले बेटे ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली रहने वाली 40 वर्षीय महिला से उसके सौतेले लड़के ने शनिवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म कर किया। महिला ने उसका विरोध किया तो दरिंदे बने आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। ये भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप उधर, पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को फोन करके अपनी आपब...
कांग्रेसी बोले, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की राह पर राहुल गांधी

कांग्रेसी बोले, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की राह पर राहुल गांधी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला कांग्रेस कार्यालय बांदा में आज कांग्रेसियों ने संत रविदास जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने संत रवि दास को प्रणाम कर उनकी कहावत "मन चंगा तो कठौती मे गंगा" कही। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों वर्ष पहले हमारे संत रवि दास ने प्रेम की बात कहकर एक नई राह बनाई थी। मवईबुजुर्ग में भी हुआ आयोजन उसी राह पर चलकर हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की बात कही है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत रविवास के विचारों पर चिंतन किया। इस मौके पर बीलाल, पप्पू, डा केपी सेन, अशोक वर्धन, हरिश्चंद बाजपेई, आकाश दीक्षित, मो इस्लाम, अमन बाजपेई, इरफान खान, राजेश गुप्ता, पप्पी चौरसिया, केशवपाल, रम्मू वर्मा, छेदी लाल धुरिया, नाथू राम सेन, शिवबली सिह, सब्बीर सौदागर, रफत खान, वीरेंद्र धुरिया आदि मौजूद रहे। ये भ...
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ (समरनीतिन्यूज) : समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक ट्विट कर फिर शूद्र को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक घमासान तेज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कदम-कदम पर जातीय अपमान की पीड़ा से व्यथित होकर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि 'मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं हिंदू होकर नहीं मरूंगा, ये मेरे बस में है।' एक के बाद एक किए दो ट्वीट स्वामी प्रसाद ने आगे लिखा है कि इसी के फलस्वरूप सन् 1956 में नागपुर दीक्षाभूमि पर 10 लाख लोगों के साथ डा. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। स्वामी प्रसाद ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि तत्कालीन उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम द्वारा उद्घाटित संपूर्णानंद मूर्ति को गंगा जल से धोना, तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गोमूत्र से धोना और राष्ट्रपति कोविंद जी को...
UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आगरा से पत्नी और शादीशुदा साली को परीक्षा दिलाने आए व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। उस व्यक्ति का कहना है कि एक युवक उसकी पत्नी और साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों को वह परीक्षा दिलाने के लिए आगरा से आया था। बांदा में उसकी ससुराल है। रिश्तेदारी भी है। हालांकि, घटना काफी चौंकाने वाली है। दो शादीशुदा महिलाओं को कोई कैसे बहला-फुसलाकर ले जा सकता है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। आगरा से पत्नी-साली को एग्जाम दिलाने आया था पति जानकारी के अनुसार आगरा के विसरना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी ससुराल बांदा के जसपुरा क्षेत्र में है। उसकी मौसी शहर के पास एक गांव में रहती हैं। उसने बताया कि 30 जनवरी को वह अपनी पत्नी और विवाहित साली को एग्जाम दिलाने आया था। ये भी पढ़ें :...
UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार आईपीएस अधिकारियों के बाद पीपीएस पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी में 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 12 PPS भी इधर से उधर किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एन रविंदर ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। यह है तबादला सूची ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले   ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..  ये भी पढ़ें : Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों ये भी पढ़ें : सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर   ...
UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ। हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा र...
दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : महिला अपराध की एक दुस्साहिस वारदात सामने आई है। बोलेरो सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर भाई-बहनों के साथ जा रही युवती का अपहरण कर जबरन बोलेरो में बैठा लिया। एक बहन ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचा की बट दे मारी। इसके बाद युवती को लेकर भागने लगे। तभी अपहरणकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो से युवती को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीन बदमाश भागे, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा तबतक तीन अपहरणकर्ता भाग निकले। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर के समय औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास भाईपुर गांव के रहने वाले किरन कुमार की तीन बेटियां रुचि, जूली और सुभी अपने भाई अरुण के साथ गुड़गांव से बस से बिधनू ...
यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले

यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : शासन ने शुक्रवार को प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। कई आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिनको अब साइड लाइन से हटाकर महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। तबादलों के क्रम में अजय पाल को पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। वहीं कानपुर के एसएसपी रहे अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाया गया है। अबतक वह डीआईजी, पुलिस कार्यालय लखनऊ थे। आईपीएस अजय साहनी को पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, जौनपुर के पद से हटाकर डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस पवन कुमार को लखनऊ पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय (लखनऊ) बनाकर भेजा गया है। https://samarneetinews.com/finding-himself-alone-among-500-girls-in-bihars-nalanda-student-...
MLC Election : एमएलसी की पांच में  4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते 100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाब...