Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

मेरठ में ट्रक ने बुग्गी सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 3 घायल

Buggy riders run over by truck in Meerut, 3 killed on the spot and 3 injured

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।जानकारी के अनुसार मेरठ के लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से लदे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी को रौंद दिया। उसपर छह लोग सवार थे।

देर रात करीब 3 बजे हुआ हादसा

बताते हैं कि लावड़ के रहने वाले सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह, लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश बुग्गी से किला परीक्षितगढ़ एक बरात में गए थे। देर रात लगभग 3 बजे वापस लौट रहे थे। इसी बीच महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उसपर सवार लोगों को घसीटते हुए ले गया।

ये भी पढ़ें : UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

बताते हैं कि सीताराम, तौफीक, अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रवि के दोनों पैर पर पहिया चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप से घायल है। नवेद की भी हालत गंभीर है। मोहित को मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने वहां जाम लगा दिया। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर लोगों को शांत किया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े