Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बरेली में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, शक्ल देख और आवाज सुन परिजन भी डरे..

बरेली में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, शक्ल देख और आवाज सुन परिजन भी डरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एक महिला ने एलियन जैसा बच्चा जन्मा है। इस घटनाक्रम से लोग स्तब्ध हैं। दरअसल, बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर और आवाजें सुनकर लोग सहम से गए। मामला चर्चा का विषय बना है। दरअसल, बरेली के बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले एक दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित एक बच्चे का जन्म हुआ है। दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित है शिशु नार्मल डिलीवरी से जन्मा यह बच्चा 3 दिन बाद भी जीवित है। डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पता करने के लिए स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच सैंपल लिए हैं। बताते हैं कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद सामान्य डिलीवरी में शिशु को जन्म दिया। बुधवार देर रात जन्मे बच्चे का शरीर पूरी तरह से सफेद था और त्वचा जगह-जगह से फटी थी। ये भी पढ़ें : UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए ...
UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर
आशा सिंह, लखनऊ : UP IAS Transfer योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शाम यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर देहात, बिजनौर, एटा, रामपुर, बस्ती समेत कई जिलों को नए डीएम मिले हैं। कुछ को सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार 1996 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बने 1992 बैच के आईएएस नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी बनाया गया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया है। दरअसल, परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन जिलों को मिले नए डीएम उमेश मिश्रा को अब डीएम कुशीनगर बना दिया गया है। अबतक वह बिजनौर डीएम थे। महेंद्र सिंह तँवर वीसी गोरखपुर प्राधिकरण को संतकबीर...
पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर..

पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक शराबी पिता नशेबाजी में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी ही 14 साल की बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया। बेटी सीने में चाकू लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़ी। नशेबाज पिता ने घर में अंदर से ताला डाल लिया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को किसी तरह बचाया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बताते हैं कि लड़की की मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले में सनसनीखेज वारदात   घायल ने बताया, बचपन में हो चुकी है मां की मौत जानकारी के अनुसार शहर के बिजलीखेड़ा मुहल्ल में वेल्डिंग का काम करने वाला सुनील सर्वोदयनगर अपनी बेटी प्रियांशी (14) और बेटे के साथ किराए पर रहता है। घायल प्रियांशी ने बताया कि बचपन में उसकी मां प्रतिभा की मौत हो चुकी है। पिता आए दिन शराब ...
महोबा : 2 साल के बेटे को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत, यह वजह..

महोबा : 2 साल के बेटे को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा जिले के थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में रक्षाबंधन त्योहार पर एक महिला ने गुस्से में आकर अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया। दरअसल, उसके पति का फोन आया और फिर दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद महिला गुस्से में आकर अपने 2 साल के मासूम बच्चे को लेकर घर से निकल गई। बाद में बेटे को गोद में लेकर तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके से घर लौटने को लेकर फोन पर विवाद के बाद.. जानकारी के अनुसार परापांतर गांव के रहने वाले मानिक राजपूत ने अपनी बेटी पूनम (28) की शादी हमीरपुर के जरिया क्षेत्र के तुन्ना गांव के रंजीत उर्फ राजेंद्र राजपूत से की है। ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र.. दोनों की शादी वर्ष 2019 में ह...
खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खुद को आग लगाने वाले शारदा (45) नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका इलाज चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति ने शराब के नशे में तेस में आकर पारिवारिक कलह में खुद को आग लगा ली। घटना बिसंडा के बेलदान गांव की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, परिजनों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति किसान था और उसने कर्ज से तंग आकर खुद को आग लगाई है। हालांकि, परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस   ...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कबरई गांव के पास मिला है। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाला व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। वह कौन है और कहां का रहने वाला है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें :  Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान.. https://...
लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार के पशुधन मंत्री के चालक ने आज आरपीएफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामला बीती 23 अगस्त को चार स्टेशन पर हुई घटना से जुड़ा है। जब मंत्री का चालक कार को चारबाग स्टेशन के दिव्यांग रैंप से होकर प्लेटफार्म पर स्थित एस्केलेटर तक ले गया था। मंत्री को पैदल न चलना पड़े, इसलिए चालक ने रैंप पर चढ़ा दी थी कार दरअसल, बीती 23 अगस्त को शाम करीब 4 बजे मंत्री धर्मपाल सिंह ट्रेन 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से बरेली जाने के लिए राजधानी के चारबाग स्टेशन पहुंचे। मंत्री का काफिला वहां पहुंचा तो पता चला कि पंजाब मेल चारबाग स्टेशन पर अपने नियत प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची थी। अब मंत्री को प्लेटफार्म नंबर-4 तक पैदल न चलना पड़े, इसके लिए चालक ने अपनी अतिरिक्त समझदारी दिखा दी। अखिलेश यादव ने ली थी चुटकी, कहा था अच्छा है मंत्री बुल्...
Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का त्योहार कुछ परिवारों को गहरा दर्द दे गया। पैलानी में नदी में डूबकर हुई पांच मौतों को दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की जानें चली गईं। तीन अलग-अलग हादसों ने परिवारों की रक्षा बंधन त्योहार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव के श्याम के पुत्र रज्जू (22) बीती रात ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन से गिरकर गिरवां के युवक की मौत इसी दौरान अतर्रा के दिखितवारा गांव के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुरी तरह घायल हालत में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन पर वह घर आ रहे थे। अतर्रा क्षेत्र में कार-बाइक टक्कर, ...
बांदा : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहनों समेत 5 अपनों की मौत से थम नहीं रहे परिजनों के आंसू, देखिए फोटो..

बांदा : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहनों समेत 5 अपनों की मौत से थम नहीं रहे परिजनों के आंसू, देखिए फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन समेत पांच की डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने सभी को रुला दिया। पैलानी के गुरगवां के पास से केन नदी में हुए इस हादसे ने पीड़ित परिवारों को गहरा जख्म दिया है। देखते ही देखते मौत के मुंह में समाए परिवार वालों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। फुफेरे-ममेरे भाई-बहनों समेत चार लोगों के शवों पर परिजनों विलाप कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत कजरिया विसर्जन के दौरान घटना अन्य अधिकारियों ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया है। हादसा उस समय हुआ जब बहनें केन नदी के गैला घाट पर कजरिया विसर्जन करने पहुंची थीं। रक्षा बंधन के लिए इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इन लोगों की डूबकर हुई मौत रामकृपाल की बेटी युवती राखी (18) समेत मनीष की बेटी 12 साल की पावनी और रामऔतार की 11 साल की बेटी आकांक्षा, रामविशाल की बेटी...
बांदा DM ने खिलाड़ियों को दिलाई ‘फिट इंडिया’ की शपथ, पाॅश इलाके में जांचे सफाई के दावे..

बांदा DM ने खिलाड़ियों को दिलाई ‘फिट इंडिया’ की शपथ, पाॅश इलाके में जांचे सफाई के दावे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सप्ताह तक चलीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। इसमें विजय रहीं विजेता टीमों को स्पोर्ट्स स्टेडिय में चल रही थीं खेल प्रतियोगिताएं पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिताएं बालक-बालिका दोनों वर्गों के लिए हुईं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। उधर, बुधवार को डीएम ने श्री मति नागपाल ने डेंगू से बचाव के लिए स्टेशन रोड और इंदिरानगर में साफ-सफाई तथा मच्छरों से बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया। फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। लोगों से खुद बात करके सच्चाई जानी। डेंगू लार्वा को घर-घर चेक कराकर नष्ट कराने की कार्रवाई कराई गई। साथ ही डेंगू से बचाव के टिप्स भी दिए। ये भी पढ़ें : Big News : बांदा में युवती समेत ...