Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा : 2 साल के बेटे को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत, यह वजह..

Woman jumps into pond with 2-year-old son after husband's call in Mahoba, both die

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : महोबा जिले के थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में रक्षाबंधन त्योहार पर एक महिला ने गुस्से में आकर अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया। दरअसल, उसके पति का फोन आया और फिर दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद महिला गुस्से में आकर अपने 2 साल के मासूम बच्चे को लेकर घर से निकल गई। बाद में बेटे को गोद में लेकर तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मायके से घर लौटने को लेकर फोन पर विवाद के बाद..

जानकारी के अनुसार परापांतर गांव के रहने वाले मानिक राजपूत ने अपनी बेटी पूनम (28) की शादी हमीरपुर के जरिया क्षेत्र के तुन्ना गांव के रंजीत उर्फ राजेंद्र राजपूत से की है।

ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..

दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दो दिन पहले पूनम अपने 2 साल के बेटे उत्कर्ष के साथ रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी।बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर पूनम के मोबाइल पर पति की काॅल आई।

चार साल पहले हुई थी शादी, 2 साल का मासूम भी..

पति ने लेने आने को कहा, तो पत्नी ने कहा कि एक-दो दिन बाद आना। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद घर से जाकर महिला बेटे को लेकर तालाब में कूद गई।

ये भी पढ़ें : Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

परिवार के लोगों ने लोगों ने उसकी काफी तलाश की। रात करीब 9 बजे तालाब में दोनों के शव बरामद हुए। मृतका के मौसेरे भाई रोहित का कहना है कि मोबाइल पर पति से विवाद के बाद पूनम ने जान देने की बात कही थी। थानाध्यक्ष महोबकंठ यशवंत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..