समरनीति न्यूज, डेस्क : Obscene Incident In Delhi Metro राजधानी दिल्ली एक बार फिर मेट्रो में एक लड़की के साथ शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के अंदर एक युवक ने हवस में अंधा होकर लड़की के पीछे गंदी हरकत की। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी। बताया कि मेट्रों के अंदर जा रही लड़की के साथ हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
रक्षाबंधन पर मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर किया बुरा काम
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े 8 बजे के आसपास आरोपी युवक ने मेट्रो के अंदर एक लड़की के पीछे खड़े होकर आपत्तिजनक हरकत की। उसकी गंदी हरकत से लड़की के कपड़े भी खराब हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के समय रक्षाबंधन के चलते मेट्रो में काफी भीड़ थी, इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोजम्मल हुसैन (28) पुत्र महिदुर रहमान निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली ने पीछे से लड़की के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..
लड़की की मां को जब इस पूरे मामले की बात पता चली तो वह बेटी के साथ अगले स्टेशन पर उतर गईं। इसी बीच आरोपी की हरकत को बाकी यात्रियों ने भी देखा। यात्रियों ने उसे पकड़कर शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो अधिकारियों के हवाले कर दिया। मामले में स्टेशन नियंत्रक देवेंदर सिंह ने लिखित शिकायत दी। इसमें बताया गया कि कुछ यात्री शाहदरा में उनके पास आए और कहा कि उक्त यात्री एक लड़की के पीछे आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था।
7 अगस्त को भी हुई थी इसी तरह की घटना, आरोपी गिरफ्तार
जांच के बाद आरोपी मोजम्मल हुसैन के खिलाफ आईपीसी 354A/294 के तहत मुकदमा लिखा गया है। लड़की के बयान दर्ज करने के लिए उसकी पहचान कराई जा रही है। हालांकि, अबतक लड़की के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि इससे पहले 7 अगस्त को भी एक युवती के साथ अश्लील हरकत हुई थी।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : मंत्री के चालक का सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा, पढ़िए पूरा मामला..
युवती उस समय मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफार्म पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी। तभी 2 नंबर प्लेटफार्म पर खड़े युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने उसकी शिकायत की। जबतक सुरक्षाकर्मियों के साथ युवती 2 नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। आरोपी मेट्रो में सवार होकर भाग निकला। हालांकि, बाद में आरोपी राजीव नगर निवासी शिवम शर्मा को प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
CM Yogi बोले, नोएडा मुख्यमंत्रियों के लिए ‘मनहूस’, यह अफवाह अफसरशाही की देन, आगरा-बिजनौर को..