
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एक महिला ने एलियन जैसा बच्चा जन्मा है। इस घटनाक्रम से लोग स्तब्ध हैं। दरअसल, बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर और आवाजें सुनकर लोग सहम से गए। मामला चर्चा का विषय बना है। दरअसल, बरेली के बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले एक दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित एक बच्चे का जन्म हुआ है।
दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) पीड़ित है शिशु
नार्मल डिलीवरी से जन्मा यह बच्चा 3 दिन बाद भी जीवित है। डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पता करने के लिए स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच सैंपल लिए हैं। बताते हैं कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद सामान्य डिलीवरी में शिशु को जन्म दिया। बुधवार देर रात जन्मे बच्चे का शरीर पूरी तरह से सफेद था और त्वचा जगह-जगह से फटी थी।
ये भी पढ़ें : UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..
आंखें बड़ी-बड़ी थीं और मुंह का आकार भी बड़ा था। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है। बताते हैं कि जन्म के बाद बच्चा अजीब आवाजें निकाल रहा है। दुर्लभ विकार संग पैदा हुए बच्चे को देखकर परिजन घबरा गए। डाक्टरों ने उनको बताया कि बच्चा दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं। समझाने पर परिजन शांत हुए।
रक्षाबंधन पर मेट्रो में लड़की के पीछे युवक ने की गंदी हरकत, यात्रियों ने पकड़ा-अब रोएगा सारी उम्र..