Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली..

Lucknow : BJP worker murdered in minister's house, two held hands, third shot him on forehead, police revealed

समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर स्थित आवास में हुई हत्या का पुलिस ने कुछ घंटे बाद खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिन तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हीं तीनों ने भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि वहां दोस्तों में पहले पार्टी हुई। फिर जुआ खेलने के विवाद में दोस्तों ने विनय को घसीट-घसीट कर पीटने के बाद गोली मार दी। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया खुलासा, यह वजह बताई..

पुलिस का कहना है कि आरोपी शमीम और अजय ने उसके हाथ पकड़े, जबकि तीसरे दोस्त अंकित ने मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल निकालकर उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..

गोली सिर के आरपार निकल गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने तकिए के नीचे पिस्टल छिपा दी थी। जिसे पुलिस ने तलाश करने के बाद बरामद किया।

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जांच के बाद पता चला..

हालांकि, पुलिस को जांच में कमरे का कैमरा बंद मिला, जहां उसकी हत्या हुई। मंत्री का पूरा आवास सीसीटीवी कैमरों से लैस है, अब पुलिस डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज भी खंगाले।

ये भी पढ़ें : UP में IAS तबादले, कई जिलों में नए DM, कानपुर देहात-बिजनौर-ललितपुर भी बदले, पूरी लिस्ट..

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि जिस कमरे में वारदात हुई, उसमें भी कैमरा लगा है, लेकिन जांच में पता चला है कि कैमरा बंद था। हालांकि, फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वारदात के समय चार लोग ही मकान में थे।

मृतक विनय की मां छाया ने लगाए साजिश के आरोप

उधर, मृतक विनय के परिवार में मातम छाया है। मां छाया और बड़े भाई विकास, छोटे विभु व विक्रांता हैं। पिता का देहांत हो चुका है। मृतक की मां का कहना था कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था। न ही जुआ खेलता था। उन्होंने कहा कि पुलिस की कहानी झूठी है। साथ ही कहा कि क्या दिल्ली में बैठकर कोई साजिश नहीं रच सकता ? मृतक की मां छाया ने यह भी कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है, दबाव में कार्रवाई हुई है। मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ें : Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..

Lucknow : मंत्री के घर में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, हत्या का आरोप..