Wednesday, May 22सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का त्योहार कुछ परिवारों को गहरा दर्द दे गया। पैलानी में नदी में डूबकर हुई पांच मौतों को दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की

जानें चली गईं। तीन अलग-अलग हादसों ने परिवारों की रक्षा बंधन त्योहार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव के श्याम के पुत्र रज्जू (22) बीती रात ट्रेन से घर लौट रहे थे।

ट्रेन से गिरकर गिरवां के युवक की मौत

इसी दौरान अतर्रा के दिखितवारा गांव के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुरी तरह घायल हालत में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन पर वह घर आ रहे थे।

अतर्रा क्षेत्र में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत

उधर, एक अन्य हादसे में अतर्रा कस्बे के संजय नगर के रहने वाले अनुराग त्रिपाठी (28) अपने साथी योगेश (25) के साथ नरैनी गए थे। दोनों बाइक से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहनों समेत 4 अपनों की मौत से थम नहीं रहे परिजनों के आंसू, देखिए फोटो..

बताते हैं कि पचोखर गांव के पास चार पहिया कार से उनकी टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज कराकर परिजन घर ले गए। अनुराग की अचानक हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा अनंत त्रिपाठी ने जानकारी दी।

पैलानी क्षेत्र में करंट से युवक की गई जान

उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के दीनदयाल डेरा में बिजली के पोल से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि सबाहदा गांव के मजरा दीनदयाल डेरा के हरिश्चंद्र (35) घर के पास बंधी भैंस खोल रहे थे। वहीं लगे बिजली पोल के सपोर्ट वायर से उनका हाथ छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई सर्वेश ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : बांदा DM ने खिलाड़ियों को दिलाई ‘फिट इंडिया’ की शपथ, पाॅश इलाके में जांचे सफाई के दावे..

बांदा : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहनों समेत 4 अपनों की मौत से थम नहीं रहे परिजनों के आंसू, देखिए फोटो..