Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : झांसी के चिरगांव में रायसैनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक 10वीं की छात्रा का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम वह घर से कोचिंग गई थी। इसके बाद न तो कोचिंग पहुंची और न वापस घर लौटी। छात्रा के पिता ने बेटी की सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप उनका कहना है कि सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड का एक अश्लील आपत्तिजनक फोटो उनकी बेटी के पास थी, जिसके लिए उसे धमकियां मिल रही थीं। उधर, शव मिलने के बाद से छात्रा की सहेली और उसका बाॅयफ्रेंड फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घर से कोचिंग की बात कहकर निकली जानकारी के अनुसार चिरगांव के नवल किशोर गुप्ता की बेटी पल्लवी उर्फ पलक (16) स्थानीय राजमाता लड़ई बिलैया इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। वह पलक सोमवार को स्कूल नहीं गई थ...
बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 10 साल की रोशनी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए कब्र से शव निकलवाया है। उसकी अचानक संदिग्ध परिस्थियों में तबियत बिगड़ी। इसके बाद सांसें थम गईं। परिवार वालों ने बिना किसी को बताए आनन-फानन में उसका शव को अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। मामला की जानकारी जब बच्ची के मामा को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। मामा की शिकायत पर पुलिस एक्शन में.. जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में पचपेड़िया गांव के रहने वाले स्व. चुनकाई की बेटी रोशनी (10) शनिवार को बकरी चराने गई थी। शाम को घर लौटी और बच्चों के साथ खेलती रही। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. रात में ...
झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में दरोगा ने अपनी गर्भवती पत्नी पर दनादन गोलियां बरसी दीं। दो गोलियां पत्नी को कोहनी के ऊपर लगीं। वहीं तीसरी कंधे को छूकर निकल गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से दहशत सी फैल गई। पड़ोसियों की मदद से दरोगा की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसएसपी राजेश एस ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा रिवाल्वर समेत फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का निवासी आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बांदा के रहने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने घरेलू विवाद के चलते सर्विस रिवाल्वर से बीती रात पत्नी शालिनी (28) पर गोलियां चला दीं। वर्तमान में उल्दन रोड पर झांसी में किराय पर रह रहे हैं। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी ...
बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग में बांदा में एक इलेक्ट्रानिक दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि तबतक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। ओरन में बांदा रोड पर हुई घटना जानकारी के अनुसार कस्बा ओरन में बांदा रोड पर हीरालाल कुशवाह की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बताते हैं कि सोमवार को इस दुकान में शार्ट सर्किट में आग लग गई। लोगों ने पहले बंद शटर के बावजूद आग बुझाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार हीरा लाल का कहना है कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामराज यादव ने मौके पर पहुंचकर ...
बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपनी ननिहाल गए थे। वहीं तालाब में नहाते समय हादसा हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पल्हरी से बबेरू के बघेटा ननिहाल गए थे बच्चे जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव के रहने वाले मान सिंह के बच्चे अपने माता-पिता के साथ ननिहाल बबेरू के ग्राम बघेटा गए थे। वहां दोनों बच्चे प्रिंस (8) और उसकी बहन अमृता (10) में अन्य बच्चों संग नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. तभी पैर फिसलने से दोनों डूब गए। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से जबतक दोनों को तालाब से निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थी। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया...
अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इजरायल पर आतंकी संगठन हमास के बर्बरतापूर्ण हमले के बाद पूरी दुनिया स्तब्ध है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इजरायल का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए संकट की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला है। धार्मिक नारेबाजी भी की साथ ही फिलिस्तीन को आजाद करने की मांग जैसी बातें भी कीं। रविवार देर शाम एएमयू के डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक यह पैदल मार्च निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि छात्रों ने पैदल मार्च निकाला है, लेकिन कोई भी ज्ञापन नहीं दिया है। ये भी पढ़ें : प्रयागराज में गंगा में डूबकर 5...
‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा उठी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भाजपा ने कई शहरों में भूमाफिया तैयार कर रखे हैं, कागजों में सबसे ज्यादा खेल भाजपा के लोग कर रहे हैं।' इसके बाद से बांदा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं? दरअसल, यह बात दो दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा के चौबिया के राहिन गांव में पत्रकारों से बात करते हुए कही थी। इसे लगभग सभी अखबारों और चैनलों ने प्रमुखता दी। देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं पर चर्चा तेज दरअसल, देवरिया हत्या कांड को लेकर कहीं न कहीं सपा पर ऊंगलियां उठाई जा रही हैं। इस हत्याकांड में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हुई। प्रतिशोध में प्रेम के लोगों ने सत्य प्र...
बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के साथ तलाब नहाने गए 6 साल का मासूम डूब गया। वहां मौजदू महिलाओं ने किसी तरह उसे तालाब से निकाला। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मटौंध के चमरहा गांव के भवानीदीन के बेटे उत्तम (6) आज पड़ोसी बच्चों के साथ तालाब पर गया था। पास में नहा रहीं महिलाओं कोई हुई आशंका बताते हैं कि बाकी बच्चे नहाने लगे तो वह भी सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लगा। पैर फिसलने से पानी समा गया। बताते हैं कि आसपास नहा रहीं महिलाओं को वह नजर नहीं आया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिलाओं ने उसकी तालाब में तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला.. ड्यूटी मे मौजूद डाक्टर अभिषेक प्राणायामी का कहना है कि बच्चे की हालत ग...
बांदा में टेबल फैन के करंट से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में टेबल फैन के करंट से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा गांव में टेबल फैन के करंट से युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इलाज शुरू होने से पहले तोड़ा दम जानकारी के अनुसार बांधापुरवा के प्रेमबाबू (35) शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर पर बैठे थे। तभी वह टेबल फैन हटाने लगे। बताते हैं कि इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। दोस्तों ने किसी तरह प्लग हटाकर उन्हें करंट से मुक्त कराया। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, वहां इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा  ...
सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा

सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस किसी से छिपी नहीं है। कम समय में कई डाक्टरों ने प्राइवेट प्रैक्टिस के दम पर सरकार को चूना लगाकर अपने हाॅस्पिटल खड़े कर लिए हैं। डाक्टरों की अब यही कारस्तानी आम लोगों के लिए जानलेवा होती जा रही है। बांदा जिला अस्पताल के एक डाक्टर पर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीज का आपरेशन करने का आरोप लगा है। मरीज की मौत पर हुए हंगामे से इसका खुलासा हुआ है। परिजनों ने हंगामा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डा. रामेंद्र पर लगा आरोप, सीएमएस ने जांच की बात कही जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के कल्लू (29) पुत्र राजकरन रैदास के पेट में तीन दिनों से दर्द था। परिजनों का कहना है कि अतर्रा स्थित एक नर्सिंग होम म...