Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

Inspector shot pregnant wife in Jhansi, arrested

समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में दरोगा ने अपनी गर्भवती पत्नी पर दनादन गोलियां बरसी दीं। दो गोलियां पत्नी को कोहनी के ऊपर लगीं। वहीं तीसरी कंधे को छूकर निकल गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से दहशत सी फैल गई। पड़ोसियों की मदद से दरोगा की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसएसपी राजेश एस ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा रिवाल्वर समेत फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का निवासी

आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बांदा के रहने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने घरेलू विवाद के चलते सर्विस रिवाल्वर से बीती रात पत्नी शालिनी (28) पर गोलियां चला दीं। वर्तमान में उल्दन रोड पर झांसी में किराय पर रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

पुलिस का कहना है कि दो गोलियां हाथ में कोहनी के ऊपर लगने से वह खून से लतपत हो गईं। पत्नी ने बाहर भागकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

पत्नी का पिता भी कानपुर में दरोगा

शालिनी मूलरूप से मऊरानीपुर ब्लाक के लहचूरा गांव की हैं। वहीं दरोगा शशांक मिश्रा बांदा के रहने वाले हैं। घायल शालिनी के पिता अखिलेंद्र पुलिस विभाग में हैं। उनका कहना है कि दिसंबर 2021 में दोनों की शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें : UPNews : मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

कुछ माह बाद ही विवाद होने लगा था। बताते हैं कि दरोगा के पिता दया प्रसाद मिश्र भी पुलिस विभाग में दरोगा थे। फिर वर्ष 2015 में बीमारी से उनकी मृत्यु हो गई थी। आश्रित कोटे पर बेटे को यह नौकरी मिल गई। घायल महिला के पिता ने दामाद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सूचना पर अधिकारियों में खलबली मची

दरोगा के पत्नी पर गोलियां चलाने की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मच गई। सूचना पर सीओ टहरौली आलोक अग्रहरि, उल्दन थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरेली की बेटी मीनू गुप्ता बनीं मिसेज USA यूनिवर्स