Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

2 children died by drowning in a pond in Banda, 3 survived
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के साथ तलाब नहाने गए 6 साल का मासूम डूब गया। वहां मौजदू महिलाओं ने किसी तरह उसे तालाब से निकाला। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मटौंध के चमरहा गांव के भवानीदीन के बेटे उत्तम (6) आज पड़ोसी बच्चों के साथ तालाब पर गया था।

पास में नहा रहीं महिलाओं कोई हुई आशंका

बताते हैं कि बाकी बच्चे नहाने लगे तो वह भी सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लगा। पैर फिसलने से पानी समा गया। बताते हैं कि आसपास नहा रहीं महिलाओं को वह नजर नहीं आया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिलाओं ने उसकी तालाब में तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें : UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला..

ड्यूटी मे मौजूद डाक्टर अभिषेक प्राणायामी का कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर है। हालांकि, डाक्टरों को सुधार की उम्मीद है। इस तरह महिलाओं की समझदारी और बहादुरी से बच्चे की जान बच गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा