Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आईपीएस के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने देर रात 42 पीपीएस अधिकारियों यानी अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। प्रवीन रंजन बने सीतापुर के एएसपी तबादलों के क्रम में बिजनौर के एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह को सीतापुर का एएसपी (दक्षिण) बनाकर भेजा गया है। वहीं सीतापुर के एएसपी (दक्षिण) नरेंद्र प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का एएसपी (ग्रामीण) बनाकर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह कानपुर के अप पुलिस उपायुक्त राहुल मिठास को मैनपुरी का एएसपी नियुक्त किया गया है। संजय राय को प्रतापगढ़ पश्चिम का एएसपी नियुक्त किया गया है। अबतक वह अंबेडकर नगर जिले में इसी पद पर तैनात थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महारा...
अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक बेहद गैरजिम्मेदार, अनुशासनहीन दरोगा की कारगुजारी से महिला की जान पर बन आई है। यह दरोगा थाने में हाथ में पिस्टल लेकर ट्रायल ले रहा था, तभी गोली चल गई। दरोगा की पिस्टल से चली यह गोली वहां पासपोर्ट वैरिफिकेशन को पहुंची महिला की सिर में लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दरोगा थाने से फरार हो गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो भी वीडियो देख रहा है वह दरोगा की करतूत की निंदा कर रहा है। दरोगा निलंबित, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज एसएसपी ने फरार दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने दरोगा पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के तुर्कमान हड्डी गोदाम के पास रहने वाली इशरत निगात (55) पत्नी शकील अहमद अपने बेटे के साथ दोपहर को कोतवाली गई थीं। पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए गई थीं...
बांदा में 3 युवतियों ने खाया जहर, आरती ने तोड़ा दम, प्रिया-गुंजन का इलाज जारी..

बांदा में 3 युवतियों ने खाया जहर, आरती ने तोड़ा दम, प्रिया-गुंजन का इलाज जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग जगहों पर तीन युवतियों ने जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो युवतियों का इलाज चल रहा है। मरने वाली और एक अन्य युवती विवाहित हैं। उसके मायके पक्ष के लोगों ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेल रोड और मरौली की युवती ने भी खाया जहर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव के रहने वाले राजा भइया की पत्नी आरती (26) गुरुवार को घर में जहर खा लिया। परिवार के लोगों को हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी हुई। इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के मामा ने शिवरतन का आरोप है कि https://samarneetinews.com/two-sub-inspectors-and-four-constables-suspended-for-misbehavior-with-bjp-leaders-truck-driver-in-ban...
UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की लहुरेहटा खदान पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। मध्यप्रदेश की कंपनी ने लहुरेहटा खदान पर खनन का ठेका लेकर लूट मचा दी है। नरैनी तहसील के लहुरेहटा में खनन पट्टा एमपी की एक कंपनी के नाम हुआ है। बताते हैं कि संचालक के गुर्गे खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से बालू खनन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। एमपी-यूपी दोनों ओर से अवैध खनन सबसे बड़ी बात यह है कि नदी के दोनों तटों पर बालू निकाला जा रहा है। इधर, यूपी वाले तट से पट्टा है। यहां दिन-रात अवैध खनन जारी है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश वाले नदी के दूसरे तट पर भी बालू निकाली जा रही है। अवैध खनन करते हुए https://samarneetinews.com/banda-unbridled-illegal-mining-in-kanwara-mine-under-whose-political-patronage/ लहुरेहटा में एनजीटी के सभी नियमों का ...
बांदा में कथित भाजपा नेता बिकवा रहा अवैध शराब, जिपं से जुड़े तार..

बांदा में कथित भाजपा नेता बिकवा रहा अवैध शराब, जिपं से जुड़े तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मवई में भाजपा का एक छुट्भैय्या नेता काफी चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि यह नेता अवैध रूप से दारू बिकवा रहा है। इस कथित नेता के जिला पंचायत से तार जुड़े हैं। दरअसल, बड़े नेताओं के आसपास पिछलग्गू बनकर घूमते दिखाई देने वाले इस नेता की क्षेत्रीय लोगों पर रौब झाड़ने की भी शिकायतें हैं। एसपी अभिनंदन ने पकड़ा था बड़ा गड़बड़झाला कुछ महीने पहले तत्कालीन एसपी अभिनंदन के निर्देशन में मवई स्थित एक शराब ठेके पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री और बिक्री का बड़ा भंडाफोड़ किया था। हालांकि, उस समय आबकारी विभाग के अधिकारियों की पोल भी खुली थी। तत्कालीन डीओ आबकारी https://samarneetinews.com/everything-is-wrong-in-excise-department-of-banda-sir-and-relative-inspector/ को उच्चाधिकारियों ने फटकारा भी था। जिस शराब ठेके पर अवैध बिक्री और दारू पकड़ी गई थी।...
यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में योगी आदित्यनाख सरकारने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। महाराजगंज, अंबेडकरनगर और हाथरस के पुलिस अधीक्षक समेत 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही बांदा के डीआईजी विपिन मिश्रा समेत को भी हटा दिया गया है। उनको डीआईजी पीएसी वाराणसी बनाकर भेजा गया है। डा. कौस्तुभ बने अंबेडकर नगर के SP वहीं डीआईजी पीएसी अजय कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल, बांदा का नया डीजाईजी बनाया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद भारती सिंह को डीआईजी पीटीएस मेरठ के पद पर https://samarneetinews.com/indecent-photo-of-inspector-sitting-in-police-station-in-kanpur-went-viral-sp-took-this-action/ नियुक्त किया गया है। एसपी पीटीएस मुरादाबाद रहीं कल्पना सक्सेना को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद तथा महाराजगंज के एसपी डा. ...
बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। बरात की चढ़त होने के बाद दूल्हा दुल्हन संग फेरे लेने पहुंचा। दुल्हन ने शादी से साफ इंकार करते हुए जेबर उतार फेंके। इसके बाद शादी के मंडप में ही वरमाला भी फेंक दी। बताते हैं कि दुल्हन अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज का दावा कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल गांव से भी चला गया। उधर, दूल्हे ने बाद में अपनी चचेरी साली के साथ फेरे लिए। इसके बाद बारात विदा हुई। दुल्हन की चचेरी बहन संग हुए सात फेरे दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र में बारात पहुंची थी। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा और चढ़त की। जैसे ही बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंची, तो उसने शादी से इंकार https://samarneetinews.com/accident-in-bijnor-4-including-mother-and...
बांदा आ रहे देश के 6 मशहूर चित्रकार, भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में अनूठा कार्यक्रम

बांदा आ रहे देश के 6 मशहूर चित्रकार, भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में अनूठा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खुद में अलग तरह का एक अनूठा कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है। इसमें देश के चुनिंदा फेमस चित्रकार अपनी कला का हुनर दिखाएंगे। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को भी अपनी कला और निखारने का मौका मिलेगा। दरअसल, बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। यह कार्यक्रम फेसम चित्रकारों की मौजूदगी में होने वाली बड़ी आर्ट गैलरी का है। देश के ये जाने-माने चित्रकार होंगे शामिल इस बारे में बात करते हुए भागवत प्रसाद मेमोरियल के डायरेक्टर अंकित कुशवाह ने बताया कि इस आर्ट गैलरी में देश के जाने-माने चित्रकार आएंगे। इनमें चित्रकार सीरज, निशी नित्या, वाजदा खान, प्रियंका, अखिलेश भोपाल, रफीक शाह जैसे नाम शामिल हैं। उनका कहना है कि यह अपने आप में https://samarneetinews.com/up-board-result-bandas-daughter-anuradha-gupta-got-6th-rank-in-12th-succ...
बांदा में जेल सिपाही के बेटे समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बताई यह वजह..

बांदा में जेल सिपाही के बेटे समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल कारागार में तैनात जेल पुलिस के सिपाही के बेटे ने मंगलवार रात जेल कालोनी में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने देखा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह तिंदवारी थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जेल कालोनी की घटना कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हथिन गांव के रहने वाले किशन लाल गौतम के बेटे हिमांशु गौतम (28) जेल कालोनी में पिता के साथ रहते थे। पिता मंडल कारागार में सिपाही हैं। वहीं हिमांशू ने जेल के पास जनसेवा केंद्र खोल रखा था। बताते हैं कि मंगलवार रात उन्होंने रोज तरह घर पहुंचने के बाद https://samarneetinews.com/in-banda-seeing-mothers-dead-body-hanging-innocent-son-screamed-when-he-returned-from-school/ फांसी लगा ली। पिता ...
अनूठी पहल : बांदा में जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अनूठी पहल : बांदा में जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में छात्रों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। बांदा में सरकारी स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल ''जल ज्ञान यात्रा' के शुभारंभ के गवाह बने। इससे जुड़े भी। जल जागरूकता के लिए निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्कूली बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की उन्होंने स्कूली बच्चों को पुस्तकें भी भेंट कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल भी मौजूद रहीं। बच्चों ने जल के जीवन में महत्व और उसकी उपयोगिता को समझा। बच्चों ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से जुड़ी पूरी शुद्ध पेयजल सप्लाई की परियोजना को बारीकि के साथ समझा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी देखा। यात्रा में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पा...