Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में निरंजन चक्रवर्ती बने अध्यक्ष, अश्वनी महामंत्री, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का..

Niranjan Chakraborty becomes president in Banda, Ashwani general secretary

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ है। यह कार्य जिला संयोजक कुलदीप कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर दीक्षित की देख-रेख में हुआ। पुनर्गठन में निरंजन चक्रवर्ती को जिलाध्यक्ष, डा. अश्वनी यादव को महामंत्री अकरम खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

वहीं उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, श्यामबाबू, कालीचरण प्रजापति, तथा संयुक्त महामंत्री शिवचरन कुशवाहा, संगठन मंत्री श्रीमति कंचल मौर्या को चुना गया है। इसी क्रम में वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता केशना पाल और आशा कुटार को चुनाव गया है। वहीं कुलकमल मिश्रा व श्रवण श्रीवास को प्रचार मंत्री चुना गया है। इसी तरह लेखाकार अवनीश प्रजापति, आडिटर नसीम अंसारी को चुना गया है। सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई है।

ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..