Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Breaking : बैंककर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला, हमीरपुर में था घर, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : बैंककर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला, हमीरपुर में था घर, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के अतर्रा में एक बैंककर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक एसबीआई के लोन विभाग में प्राइवेट कर्मचारी था। मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला मृतक अतर्रा में गंगेही रोड पर किराए पर मकान लेकर रहता था। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमीरपुर के परिछठ गांव के थे अमित जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले की मौदहा तहसील के परिछठ गांव के रहने वाले अमित (27) अतर्रा के बदौसा रोड पर किराए पर रहते थे। बताते हैं कि वह गंगेही रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में क्रेडिट कार्ड लोन में प्राइवेट तौर पर काम करते थे। आज मंगलवार को उनका शव पंखे से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद  सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा ...
Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिसंडा थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा के पास स्थित सूखी नहर में शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 35 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। फिर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का अंदेशा, पुलिस ने बोली.. वहीं मामले में बिसंडा थानाध्यक्ष श्यामबाबू का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि मृतक के शरीर पर सिर्फ सफेद रंग का नेकर मिला है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी सी फैली हुई है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सही बात सामने आएगी। ये भी पढ़ें : बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और.. https://samarnee...
Breaking : बांदा में छत से नीचे गिरा युवक, पेट में एंगल घुसने से मौत

Breaking : बांदा में छत से नीचे गिरा युवक, पेट में एंगल घुसने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : छत से गिरे युवक के पेट में लोहे के एंगल घुस गया इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राधव थोक मोहल्ले के रहने वाले देवानंद (27) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छत पर धूप में बैठे थे। छत पर धूप सेक रहा था युवक बताते हैं कि अचानक वह खड़े हुए और चक्कर आने से नीचे खाली प्लाट में जा गिरे। वह जमीन में लगा लोहे के एंगल उनके पेट में घुस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों ने ये भी पढ़ें : बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और.. पेट से एंगल निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई अक्षण ...
UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Budget 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है। विधानसभा में पेश हुआ बजट यूपी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले का यह बजट काफी खास माना जा रहा है। इस बजट में धार्मिक पर्यटन, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रकचर पर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा विकास योजनाओं को खास प्राथमिकता दी गई है। बुंदेलखंड के लिए भी बजट में कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। बजट पर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। बजट 2024 को बिंदुवार इस तरह से समझें 24,863.57 करोड़ की नई विकास योजनाएं शामिल होंगी। 2600 करोड़ महाकुंभ ...
बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और..

बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का यह बजट यूपी के इतिहास का यह अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में बुंदेलखंड के लिए भी काफी कुछ है। बजट में व्यवस्था की गई है कि जल्द ही बुंदेलखंड में नए औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा का गठन किया जाएगा। बजट में बुंदेलखंड विकास के लिए 425 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई और बड़ी योजनाएं भी बुंदेलखंड की झोली में आई हैं। बुंदेलखंड में औद्योगिक, वाणिज्यिक-आवासीय टाउनशिप.. सरकारी योजना के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अनुरूप बुंदेलखंड में भी औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। सबकुछ बड़े ही योजनाबद्ध ढंग से किया जाएगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास के पर लगेंगे। चित्रकूट में एयरपोर्ट के लिए बजट में करोड़ों का प्रस्ताव...
कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मरने वालों में एक बीएसएफ जवान भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा क्षेत्र में संदलपुर मार्ग पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे सिकंदरा क्षेत्र के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटी। कार में कुल 8 लोग सवार थे। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। मरने वाले सभी लोग औरैया से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना   घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और ए...
बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के लगभग 10 दिन पहले कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि मृतक पर दहेज हत्या का मामला चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना की वजह अलग ही बताई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। 13 फरवरी को आनी थी बेटे की बारात जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के राम बिहारी (55) शुक्रवार को खेत पर मौजूद थे। फिर वहां से अपने बेटे से घर जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बताते हैं कि बीती शाम उनके छोटे बेटे विष्णु को खेत पर बने कुएं के किनारे पिता के जूते और लाठी रखी मिली। https://samarneetinews.com/bull-attacked-and-k...
यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ : शनिवार देर शाम यूपी के मेरठ में पुलिस ने एनकाउंटर में एक और बदमाश का काम तमाम कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बदमाश की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 1 घंटे तक गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। संबंधित खबर भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/...
Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली। पिपराहरी गांव में हुई घटना घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे। https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/ उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों...

बांदा : बेटे को गाड़ी लेकर बुलाया, लेकिन पहले ही पिता को झपट ले गई मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़के हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार से पैदल घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बेटे ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा विहारी गांव के बाला प्रसाद (60) देर शाम बिसंडा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। वह पैदल ही घर जा रहे थे। https://samarneetinews.com/jewelery-stolen-from-deadbody-of-girlstudent-from-districthospital-banda/ रास्ते में उन्होंने बेटे को फोन कर गाड़ी लेकर आने को कहा। लेकिन जैसे ही घूरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें तेज टक्कर मार दी। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल ह...