Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : हमीरपुर में डबल मर्डर, सगे भाई-बहन की हत्या

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Breaking : Double murder in Hamirpur, murder of brother and sister

समरनीति न्यूज, बांदा : हमीरपुर में भाई-बहन के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। हत्या की यह वारदात हमीरपुरके बिवांर थाना क्षेत्र में हुई है। पारा लदार गांव में दो सगे भाई-बहनों की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिवांर क्षेत्र के पारा गांव की घटना

हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने हत्याकांड की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में सगे भाई-बहन किशनदत्त सोनी (70) और वृद्धा कैलाशकली (65) दोनों के शव बरामद हुए हैं।

UP News : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, फांसी पर लटकता मिला शव

उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और वृद्ध के हाथ भी बंधे थे। बताते हैं कि घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम हत्याकांड की जांच में जुटी है। मौदहा सीओ श्रेयस त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में मध्य प्रदेश की अवैध खनन की गाड़ियों को बांदा में एंट्री के मामले में कोतवाल समेत 3 पर FIR