Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, फांसी पर लटकता मिला शव

UP News : Newly married woman dies under suspicious circumstances

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में लकड़ी की बल्ली से लटकता हुआ मिला। विवाहिता के पति का कहना है कि वह कहीं बाहर गया हुआ था। उसके पिता बकरियां चराने गए थे। देर शाम जब वापस लौटे तो घर में पत्नी रेखा का शव बल्ली के सहारे लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा के ग्राम इटवां के रहने वाले संजय खटीक की लगभग 1 साल पहले रेखा (26) से शादी हुई थी। बीती शाम उसका शव कमरे में बल्ली के सहारे लटकता मिला।

ये भी पढ़ें : UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए

शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर शव लटकता मिलने पर सिंहपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी गई।चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की। मृतका के भाई सोनू का कहना है कि उनकी बहन रेखा गर्भवती थी। शादी के बाद पति से आए दिन विवाद होता था। इसी से तंग आकर उनकी बहन ने सुसाइड की है। बताया कि बहन की शादी 15 फरवरी 23 को हुई थी।

UP News : पान मसाला की बात पर छात्रा ने लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम..

उनका मायका कच्ची छावनी कर्वी जिला चित्रकूट में है। पति का कहना है कि पत्नी पहले भी दो-तीन बार कमरा बंद कर अंदर 4-4 घंटे बैठे रहती थी। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।