Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP politics

UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के चलते खाली हुई है। बताया जाता है कि मौजूदा समय में दिनेश शर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। 15 सितंबर को होगी वोटिंग फिलहाल उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 को पूरा हो रहा है। हालांकि, उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब 5 सितंबर तक सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन कराएंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों में नए DM, मुरादाबाद-आगरा-मथुरा शामिल, पढ़िए पूरी लिस्ट..  https://samarneetinews.com/alien-like-child-born-in-bareilly-even-family-members-get-scared-after-seeing-his-face-and-hearing-his-voice/...
UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी यूपी के मुस्लिम नेता इमरान मसूद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभी लगभग 10 महीने पहले ही मायावती ने खुद मसूद को अपने दफ्तर में बुलाकर बसपा ज्वाइन कराई थी। इसकी जानकारी मायावती ने ट्वीटर के जरिए दी थी। अब मायावती ने मसूद को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी दी है। कुछ दिन पहले की थी राहुल गांधी की भरपूर तारीफ उनपर अनुशासनहीनता का आरोप है। कांग्रेस से सपा और सपा से बसपा में जाने वाले मसूद के लिए यह झटका है। ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल.. हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भरपूर तारीफ की थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थीं। अब उनके जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अपनो...
UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी यूपी में तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी घोसी उपचुनाव लड़ने जा रही है। ये है प्रवक्ताओं की सूची इसमें समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन भी कर रही है। वहीं बीजेपी के लिए घोसी सीट पर होने वाले उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल हैं। बीजेपी के डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्री वहां स्टार प्रचारकर बनकर प्रचार में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..  https://samarneetinews.com/seema-haider-seema-haider-sent-rakhis-to-pm-modi-and-cm-yogi-raised-slogans-of-jai-shri-ram-and-bharat-zindabad/...
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में बड़ी घटना हो गई। एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया। घटना से सम्मेलन में हड़कंप मच गया। युवक को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर पीटा। युवक का नाम आशीष सैनी बताया जा रहा है। समर्थकों ने पकड़कर धुना, पुलिस ने बचाई जान युवक का कहना है कि हिंदू धर्म के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत होकर ऐसा किया है। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई। उधर, अखिलेश यादव का कहना है कि यह घटना बीजेपी वालों ने कराई है। ये भी पढ़ें : UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश दरअसल, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने स्वामी प्रसाद की ओर जू...
घोसी उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी पर स्याही फेंकी, हड़कंप मचा

घोसी उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी पर स्याही फेंकी, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर आने वाली 5 सितंबर को उपचुनाव है। यह उप चुनाव घोसी के विधायक दारा सिंह चौहान के पाला बदलकर सपा से बीजेपी में जाने के कारण हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में लिया आज भाजपा प्रत्याशी दारा के चेहरे पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। घटना से हड़कंप मच गया। घटना अदरी चट्टी के पास दोपहर के समय हुई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया। ये भी पढ़ें : कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत 9 IPS के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह विपक्षियों की बौखलाहट का परिणाम है। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो जेल से रि...
अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे अखिलेश यादव ने आज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को कई मौर्चों पर घेरने की कोशिश की। कहा कि प्रधानमंत्री ने आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे धंस गया। लोगों ने खुद सबकुछ देखा। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कहा, सपाइयों की जिम्मेदारी जनता को जगाना, नहीं तो अंधेरे में ले जाएगी भाजपा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादियों ने आम लोगों को नहीं जगाया तो भाजपा देश को अंधकार में ले जाएगी। इसलिए समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि जनता को भाजपा के झूठे प्रचार के प्रति सचेत करे। बोले, यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएगा विपक्षी गठबंधन इंडिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह...
बांदा में अखिलेश यादव, जबरदस्त स्वागत-कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

बांदा में अखिलेश यादव, जबरदस्त स्वागत-कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। उनके साथ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। बड़ी संख्या में अखिलेश के स्वागत को पहुंचे सपाई इस दौरान अखिलेश नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू के घर भी पहुंचे। वहां उनके परिवार से हालचाल जाना। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मदुसूदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद से भी उनके घर पर मुलाकात की। अखिलेश यादव का आज बांदा में काफी जोरदारी से स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग्स से सड़कों को पाट दिया था। ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश? https://samarneetinews.com/will-akhilesh-be-able-to-end-sps-factionalism-in-bundelkhand/...
UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए सीधेतौर पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। दरअसल, प्रशिक्षण शिविर तो एक बहाना है, असल मकसद कार्यकर्ताओं के जोश को जगाना है। यही वजह है कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब बारी बुंदेलखंड की है। बांदा, फतेहपुर में 16-17 और 18 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर हैं। विधानसभा से लेकर निकाय चुनाव तक खुलकर सामने आई गुटबाजी ऐसे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना है। बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव बुंदेलखंड में चल रही सपा की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म कर पाएंगे। अकेले बांदा की बात की जाए तो यहीं सपा की गुटबाजी एक नहीं बल्कि कई चुनावों में पार्टी हार का बड़ा बन चु...
UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब समाजवादी पार्टी बांदा, फतेहपुर और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। बांदा में 16-17, फतेहपुर में 17-18 व फिरोजाबाद में 20-21 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। अखिलेश यादव खुद हो रहे कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद प्रशिक्षण शिविरों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। बताते चलें कि यूपी में समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2004 में रहा था। तब सपा ने सबसे ज्यादा कुल 35 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी अब सपा मुखिया अखिलेश यादव 2024 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इसके ल...
16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे

16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 16 अगस्त को बांदा आने की पूरी संभावना है। इसे लेकर अंदरुनी तौर पर कार्यक्रम बन चुका है। सपाई इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। भीतरखाने तैयारियों में जुटे हैं। जानकारी मिल रही है कि आने वाली 16 अगस्त को अखिलेश यादव बांदा आ सकते हैं। फिर 16 को रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को वापसी करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाह का कहना है कि अभी कोई लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन पार्टी तैयारियां कर रही है। स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। ये भी पढ़ें : मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस  ...